ISRO Recruitment 2024 :
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में नौकरी करने का सपना देख रहे और लंबे समय से सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रही युवक और युक्तियां के लिए एक शानदार मौका आ गया है। इसरो में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका सामने आ गया है। इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन में वैज्ञानिक, इंजीनियर और टेक्नीशियन समेत विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। बता दें कि इन भर्तियों के लिए आवेदन 10 फरवरी शुरू हो चुके हैं। विभाग ने भारतीयों के लिए नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन मांगे हैं।
इसरो ने कुल 224 वैज्ञानिकों ,इंजीनियरों, तकनीकी सहायकों, पुस्तकालय सहायकों और अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं और संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 1 मार्च रखी गई है इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा इसीलिए 1 मार्च से पहले पहले इच्छुक उम्मीदवार अपने-अपने आवेदन विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर जमा कर दें।
ISRO Recruitment 2024 Notification Details :
इसरो में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती के लिए जानकारी इस प्रकार है :
- संस्था का नाम : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
- पद का नाम : वैज्ञानिक, इंजीनियर ,तकनीकी सहायक ,पुस्तकालय सहायक समेत विभिन्न पद।
- पदों की संख्या : कल 224 पद
- आयु सीमा : आयु सीमा की गणना के लिए आवेदक कृपा संबंधित अधिसूचना को ध्यान पूर्वक पढे और आयु सीमा की गणना करें। आयु सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी।
- आवेदन शुल्क : 1.आवेदन करने के लिए 250 रुपए का गैर वापसी योग्य आवेदन शुल्क लिया जाएगा। 2. प्रोसेसिंग को शुल्क के रूप में सभी उम्मीदवारों को पहले 750 रुपए का भुगतान करना होगा। 3. प्रोसेसिंग शुल्क केवल लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाली उम्मीदवारों को वापस किया जाएगा। 4. प्रोसेसिंग फीस एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, एक्स सर्विसमैन एवं महिलाओं के लिए जीरो रखी गई है।
- आवेदन का मूड और पेमेंट का मोड ऑनलाइन रखा गया है।
- महत्वपूर्ण तारीख : आवेदन की प्रारंभिक तिथि 10.02.2024, आवेदन की अंतिम तिथि 01.03.2024
How to apply for ISRO Recruitment 2024 :
- इसरो इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदक को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद होम पेज पर कैरियर टैब पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद जो भी वैकेंसी भरनी है उस पर क्लिक करना होगा।
- स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा इसके बाद यहां आवेदन करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उपलब्ध प्रपत्र को ध्यानपूर्वक भरना होगा और सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा ऑनलाइन मोड़ के द्वारा।
- उसके बाद सबमिट बटन पर जाकर फॉर्म को सबमिट करना होगा।
- भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल कर रख ले।
Official website : www.isro.gov.in
Note : आवेदन करने से पहले आवेदक को विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर संबंधित अधिसूचना को ध्यान पूर्वक पढ़कर आवेदन करना होगा। इन पदों के लिए आवेदन 10 फरवरी से शुरू हो चुके हैं।
