ISRO Recruitment 2024 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो में नौकरी करने का सपना देख रहे युवक और युवतियों के लिए एक शानदार मौका आ गया है। इसरो ने साइंटिस्ट समेत विभिन्न पदों पर भर्तियां निकली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने साइंटिस्ट इंजीनियर टेक्निकल असिस्टेंट लाइब्रेरी अस्सिटेंट समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है और आवेदन मांगे हैं।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जो भी इसरो के इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वह विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि आवेदक का मोड ऑनलाइन रखा गया है इसीलिए आवेदक को विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
ISRO Recruitment 2024 Notification Details :
इसरो में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इसरो ने इंजीनियर साइंटिस्ट समेत विभिन्न पदों पर भर्तियां निकली है इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए नोटिफिकेशन डिटेल इस प्रकार है।
- संस्था का नाम : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
- पद का नाम : साइंटिस्ट ,इंजीनियर ,टेक्निकल असिस्टेंट ,लाइब्रेरी अस्सिटेंट समेत विभिन्न पद।
- पदों की संख्या : कुल 224 पद
- महत्वपूर्ण तारीखे : आवेदन की प्रारंभिक तिथि 27 जनवरी 2024 , आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2024
- योग्यता : इसरो के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है साथ ही पद अनुसार आयु सीमा भी निर्धारित की गई है अभ्यर्थी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इस संबंध जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।
- आवेदन शुल्क : एप्लीकेशन फीस 250 रुपए रखी गई है और प्रोसेसिंग फीस 750 रुपए है।
- आयु सीमा : इसरो के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है इसके लिए आप संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
How to apply for ISRO Recruitment 2024 :
- सबसे पहले इसरो की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद होम पेज पर जाकर इसरो रिक्रूटमेंट 2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद यहां पर अपना रजिस्ट्रेशन करें ,पंजीयन संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर, यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- आपका आवेदन फार्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छाया प्रति निकाल कर रख ले।
Official website : isro.gov.in
Note : इसरो के इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा इन पदों पर आवेदन शुरू हो चुके हैं अतः आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूर्ण जानकारी प्राप्त कर आवेदन करें।
