2 दिन से देश के कई राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है इसके चलते कई राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट तक जारी कर दिया गया है। कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, दो दिन से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदी, नाले उफान पर आ गए हैं जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगह स्कूल और कॉलेज की छुट्टी तक कर दी गई है। भारी बारिश के चलते मध्य प्रदेश के कई गांवो का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है जिससे की आवा जावी अभी बंद हो गई है। सड़कों और रेल ट्रैकों पर पानी भरने के कारण यातायात भी प्रभावित हो गया है।

महाराष्ट्र के नागपुर में गुरुवार से लगातार बारिश हो रही है शनिवार को यहां चार घंटे में ही 4 इंच यानी 100 मिली मीटर बारिश हो गई। कई जगह निचले इलाकों में पानी घुस गया जिससे शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। अब तक करीब 500 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है और राहत बचाव कार्य जारी है। मौसम विभाग की माने तो नागपुर सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आज भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं मध्य प्रदेश ,राजस्थान समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश की बात करें तो 2 दिन से लगातार सुबह तेज बारिश हो रही है जिससे कि कई नदियां उफान पर बह रही हैं। शुक्रवार रात से ही बारिश शुरू होने के कारण 5 घंटे में ही 6 इंच बारिश हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश और दिल्ली में मानसून ने अपना कोटा पूरा कर लिया है।

मध्य प्रदेश में 1 सितंबर से 22 सितंबर तक औसत 930 मिली मीटर बारिश होती थी इसमें 927 मिमी बारिश हो चुकी है। वहीं दिल्ली में 531 मिमी बारिश होनी चाहिए थी लेकिन 22 सितंबर तक 532 मिली मीटर बरसात हो चुकी है। अन्य राज्यों जैसे बिहार की बात करें तो बिहार के चार जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 7 जिलों में येलो अलर्ट घोषित हो गया है। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश ने लोगों को गर्मी से तो रहा दी है लेकिन बारिश ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है।

मध्य प्रदेश में दो दिन और तेज बारिश का अनुमान है।भोपाल, बैतूल समेत 16 जिलों में आज बारिश का हाई अलर्ट जारी किया गया है। दो मानसूनी सिस्टम एक्टिव होने से मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है राजधानी भोपाल में शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे तेज बारिश हुई , इससे पहले पिछले 24 घंटे में बैतूल, छतरपुर ,शिवपुरी समेत 10 जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी है।

वही देश के अन्य राज्य जैसे बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा राज्यों के कई जिलों में बारिश का हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को बचाव करने की सलाह और सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *