रणबीर कपूर और रश्मिका मंडाना की अपकमिंग फिल्म “एनिमल” आजकल चर्चा में बनी हुई है। फिल्म से आए दिन किसी न किसी स्टार का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ रहा है। वही आज मेकर्स ने फिल्म से टीज़र भी रिलीज कर दिया है। टीजर में रणबीर कपूर दमदार लग रहे हैं तो अनिल कपूर का अंदाज कड़क है। बता दे की फिल्म में काफी बड़े-बड़े सितारो ने काम किया है। जिसमें रणबीर कपूर, रश्मिका मंडाना ,बॉबी देओल ,अनिल कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म के टीज़र के रिलीज होने के कुछ ही घंटे बाद फिल्म के व्यू मिलियानो में पहुंच गए। इससे पता लगाया जा सकता है की फिल्म कितनी लोकप्रिय है और दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिस तरह फिल्म का टीजर और पोस्टर्स नजर आ रहे हैं।

अंदाजा लगाया जा रहा है की फिल्म भी बहुत ही धांसू होने वाली है और एक नई स्टोरी के सामने लोगों को एंटरटेन करने वाली है। फिल्म का टीजर 2 मिनट 56 सेकंड का है। शुरुआत में रश्मिका मंडाना और रणबीर कपूर की बातचीत बताई है इससे ट्रेलर शुरू होता है। एनिमल में रणबीर कपूर एक अमीर खानदान में पैदा हुए शख्स का किरदार निभा रहा है। जिसकी दुनिया बाहर से तो सोने की लगती है लेकिन अंदर से पूरी तरह अंधेरे से भरी हुई है फिल्म में अनिल कपूर ,रणबीर कपूर के पिता का रोल निभा रहा है जिसे अपना बेटा रत्ती भर भी पसंद नहीं है।

एनिमल के कई सींस में अनिल कपूर एक गुस्सैल पिता के किरदार में नजर आते हैं और अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होते हैं। वहीं रणबीर कपूर ऐसे किरदार में है जिसे भले उसके पिता पसंद नहीं करते लेकिन वह उनके खिलाफ एक शब्द भी नहीं सुन सकता। एनिमल भरपूर एक्शन का वादा करती है क्योंकि फिल्म की कहानी बदले के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है एनिमल में रणवीर का किरदार अपने पिता की मौत का बदला लेने लेता है और उसका खूंखार अवतार देखने को मिल रहा है।
रश्मिका मंदांना की बात करें तो एनिमल के टीज़र की शुरुआत उनसे ही होती है फिल्म में रणबीर संग उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को जरूर पसंद आएगी बॉबी देओल सबसे आखिर में दिखाई देते हैं और बिना कुछ कहे सब कुछ कह जाते हैं एनिमल में बॉबी देओल सबसे बड़ा सरप्राइज होने वाले हैं क्योंकि डायरेक्टर ने सबसे ज्यादा सस्पेंस उनके किरदार में ही रखा है।

अगर फिल्म के रिलीज की बात करें तो एनिमल अपनी अनाउंसमेंट में चर्चा में बनी हुई है एनिमल ब्लॉकबस्टर फिल्म कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप रेडी बंगा ने बनाई है ऐसे में दर्शन उनका अगला कमल देखने के लिए उतावली है एनिमल 1 दिसंबर 2023 को थिएटर में रिलीज की जाएगी।
