मौसम विभाग की माने तो अब समय मानसून के लौटने का है इन दिनों मानसून की विदाई होती है। लेकिन इस बार मानसून कुछ देरी से विदा हो रहा है। लेकिन मानसून अपने विदाई के अंतिम चरणों में भी प्रदेश को भिगोकर जा रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अक्टूबर की शुरुआत में मानसून के फिर सक्रिय होने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में एक और मानसूनी सिस्टम यानी लो प्रेशर एरिया शुक्रवार को बन रहा है। इसका असर मध्य प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्सों में होने का अनुमान जताया जा रहा है।

मौसम विभाग के अधिकारियों की माने तो 1 से 3 अक्टूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से के रीवा, शहडोल, जबलपुर और सागर संभाग के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। इसी दौरान पश्चिमी हिस्से के भोपाल ,इंदौर और नर्मदा पुरम संभाग में कहीं हल्की और कहीं मध्यम बारिश हो सकती है।

इससे पहले मानसून के लौटने के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी हो चुका है। लगातार पारा ऊपर जा रहा है और उमस से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। इस बीच बारिश होने की खबर से लोगों को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *