देश में मानसून के विदाई के साथ ही अब सर्दी ने भी कई राज्यों में दस्तक दे दी है सितंबर के आखिरी दिनों में भी मानसून ने काफी वर्ष कराई और अपना कोटा पूरा किया। वहीं अब अक्टूबर की शुरुआत से ही सर्दी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है सुबह और शाम के बारे में गिरावट देखने को मिली है वही रात के पारे में भी रात के तापमान में भी गिरावट आई है। मानसून के दोबारा लौटने की वजह से कई जगह बारिश भी हो रही थी और कहीं कहीं हल्की सी ठंड का दौर भी शुरू हो गया है।
मौसम विशेषज्ञों की माने तो उनके अनुसार हवा का रुख बदल कर उत्तरी और उत्तर पूर्व हो गया है। उत्तर से आई ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है। उसी के साथ सुबह और शाम को ठंडक का एहसास इन्हीं हवाओं की वजह से होने लगा है।
रात के तापमान में गिरावट के साथ ही कहीं कहीं दिन और रात के तापमान में लगभग 14 डिग्री का अंतर देखने को मिल रहा है। अगर मध्य प्रदेश की बात करें तो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 11 साल में दूसरी बार अक्टूबर के पहले हफ्ते में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। सर्दी की दस्तक के साथ ही भोपाल में रात का पारा 19 डिग्री तक दर्ज किया गया। मंगलवार को इंदौर ग्वालियर सहित प्रदेश के 17 जिलों में मानसून की वापसी देखने को मिली लेकिन भोपाल समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की ठंड का एक दौर शुरू हो गया है। राजधानी में रात का तापमान 3.4 डिग्री लुढ़ककर 19 डिग्री दर्ज हुआ यह सामान्य से दो डिग्री कम है।

प्रदेश में मंगलवार दोपहर बाद 2:00 बजे से यहां 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने लगी। भोपाल संभाग के रायसेन में रात का तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह प्रदेश भर में सबसे ठंडा रहा। वहीं दिन का तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया सोमवार के मुकाबले इसमें 0.7 डिग्री का इजाफा हुआ है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून मंगलवार को मध्य प्रदेश के भिंड ,ग्वालियर ,दतिया, निवाड़ी ,शिवपुरी ,अशोक नगर, गुना, राजगढ़ ,शाजापुर ,आगर मालवा ,उज्जैन ,नीमच, मंदसौर, रतलाम ,झाबुआ ,धार, इंदौर जिले से विदा हो चुका है अगले दो तीन दिनों में भोपाल, नर्मदापुरम ,इंदौर ,सागर संभागों के अन्य हिस्सों से मानसून की वापसी का संभावना है।
