यह घटना मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल की बताई जा रही है। जहां बदमाशों ने सोमवार की देर रात भीड़भाड़ वाले नागदा बस स्टैंड चौराहे पर दवा के थोक व्यापारी की कार में केमिकल फेंक कर धूंआ किया और पीछे की सीट पर रखा बैग लेकर भाग गए। बैग में ₹2,00,000 नगद और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। बदमाशों की बैग पर पहले से ही नजर थी। उन्होंने गाड़ी का पीछा कर पहले उसका पहिया पंचर किया। जब गाड़ी नहीं रुकी तो कारोबारी के बेटे को इशारा करके बताया कि तेल लीक हो रहा है।

इसके बाद गाड़ी के पास आकर बोला की बोनट से धुआं निकल रहा है कारोबारी का बेटा नीचे उतरकर बोनट खोलकर देखने लगा। तभी बदमाशों ने कार के अंदर केमिकल फेंक दिया। जिससे कि कार के अंदर धुआं हो गया और कारोबारी भी बाहर निकल गया तभी पीछे से एक बदमाश ने पिछली सीट पर रखा बैग उठा लिया और भाग गए। पूरी घटना एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का षड्यंत्र का केस दर्ज कर लिया है।

कैसे दिया वारदात को अंजाम: पुलिस के मुताबिक मणिपुरम चार इमली हबीबगंज निवासी 72 वर्षिय दवा की होलसेल दुकान के व्यापारी हैं। वहीं सोमवार की रात रंजित सिंह दुकान बंद करके अपने बेटे के साथ कार से घर निकल रहे थे। तभी आगे बाजू वाली सीट पर बैठे रंजीत ने बताया कि नागदा बस स्टैंड चौराहे से पहले पहुंचे ही थे कि एक व्यक्ति बाजू से क्रॉस करता हुआ इशारा किया की गाड़ी से तेल लीक हो रहा है शांति लॉज के सामने एक व्यक्ति गाड़ी के सामने आया और बोल कार से धुआं आ रहा है दमन दीप ने देखा तो रेडिएटर के पास से धुआं निकल रहा था। तभी रंजीत को कार में तेज गंध आई और जोर से खांसी आने लगी जिससे कि वह गाड़ी से बाहर आए और बदमाश बैग लेकर भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *