यह फ्रॉड मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन जिले का है। जहां पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की गैरतगंज शाखा में गोल्ड वैल्यूर के साथ मिलकर तीन आरोपियों ने सोने के नकली जेवर गिरवी रखकर बैंक से 22.47 लाख रुपए का लोन ले लिया। लोन की किस्त नहीं आई तो बैंक प्रबंधन द्वारा नोटिस भेजा गया। इसके बाद भी वे ना तो जेवर उठाने पहुंचे ना लोन का की राशि बैंक में जमा कराई।

इसके बाद बैंक प्रबंधन को शक हुआ जिसके आधार पर प्रबंधन ने गिरवी रखे जेवरों को बेचने की प्रक्रिया शुरू करवाई, तो जांच में जेवर नकली पाए गए। इस आधार पर बैंक प्रबंधन ने बैंक के गोल्ड वैल्युअर सुनील सोनी के साथ लोन लेने वाले वैभव कुमार, सत्येंद्र जोशी और अंकित शर्मा के खिलाफ गैरतगंज थाने में रिर्पोट दर्ज़ करा दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *