हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक मैनचेस्टर में कंजरवेटिव फ्रेंड्स ऑफ इंडिया के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भारत में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन को याद किया और भारत और यूके की दोस्ती के बारे में अपनी राय रखी। प्रधानमंत्री सुनक ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन भारत और ब्रिटेन के रिश्ते की एकमात्र झलक थी।

जी-20 शिखर सम्मेलन के अपनी भारत दौरे को सुनक याद करते हुए कहते हैं कि दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को देखते हुए यह एक महत्वपूर्ण यात्रा रही है। मैं अभी प्रधानमंत्री के रूप में भारत की अपनी पहली यात्रा से वापस आया हूं। जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पत्नी अक्षिता मूर्ति के साथ राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे। ऋषि सुनक ने बीएपीएस स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर की पूजा अर्चना भी की थी। सुनक ने कहा कि मैं हिंदू होने पर गौरवान्वित महसूस करता हूं। इसके साथ ही भारत दौरे पर बात करते हुए आगे उन्होंने कहा कि भारत और यूके दुनिया के दो महान लोकतंत्र देश हैं दोनों दुनिया के भविष्य का निर्धारण कर सकते हैं।

कंजरवेटिव फ्रेंड्स ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में ऋषि सुनक के अलावा विदेश सचिव जेम्स क्लेवली ,गृह सचिव सुयला और रक्षा सचिव ग्रांट शॉप्स भी शामिल हुए। इसके साथ ही ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री सुनक ने वहां स्थित लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाया और इवेंट को एंजॉय करते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *