एसबीआई के मौजूदा अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा है। जिनका कार्यकाल 6 अक्टूबर को समाप्त होने वाला था। केंद्र सरकार ने दिनेश खारा के कार्यकाल समाप्त होने के 1 दिन पहले ही सरकार ने एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा का कार्यकाल अगस्त 2024 तक के लिए बढ़ा दिया। मतलब उन्हें 10 महीने का एक्सटेंशन पीरियड दिया गया है।

वहीं सरकार ने एसबीआई के एमडी अश्वनी तिवारी का कार्यकाल भी दो साल के लिए बढ़ा दिया है। एमडी अश्वनी तिवारी को जनवरी 2021 में नियुक्त किया गया था उनका कार्यकाल जनवरी 2024 को में पूरा होना था।

बता दे के 6 अक्टूबर को दिनेश खारा जी का कार्यकाल खत्म होने वाला था। खारा को अक्टूबर 2020 में 3 साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया था। उनके पहले रजनीश कुमार एसबीआई के चीफ़ थे। अब खारा 63 साल की उम्र तक इस पद पर मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *