वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है वहीं भारतीय टीम अपना प्रदर्शन भी अच्छा करते नजर आ रही है। भारत अपने वर्ल्ड कप मैच के दूसरे मैच में अफगानिस्तान से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को हlर का स्वाद चखाया। वहीं भारत अब वर्ल्ड कप के अपने दोनों मैच जीत चुका है। अब भारत का तीसरा मैच पाकिस्तान से 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। जो सबसे ज्यादा लोकप्रिय मैच माना जाता है भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने के लिए दर्शन बेसब्री से इंतजार करते हैं 14 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच देखने के लिए लोग उत्सुक है।
वहीं भारत और अफगानिस्तान के वर्ल्ड कप मैच में भारत ने अफगानिस्तान को पूरे 8 विकेट से हराया और वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 131 रनों की पारी खेली और कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े। रोहित शर्मा ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का 6 शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है यानी कप्तान रोहित शर्मा अब तक वर्ल्ड कप में 7 शतक बना चुके हैं।

बता दें कि कल के मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया भारत ने पहला विकेट मैच शुरू होने के 32 मिनट बाद लिया। बुमराह ने अपने चौथे ओवर मैं 32 रन पर इब्राहिम ज़दरान का विकेट लिया। इसके बाद रहमानूल्लाह गुरबाज और रहमत शाह के बीच पनप रही 31 रन की पार्टनरशिप को हार्दिक पांड्या ने 13 ओवर में 64 रनों पर तोड़ दिया। शार्दुल ठाकुर ने अगले ही ओवर में रहमत शाह को भी 64 के टीम स्कोर पर चलता किया। 14वें ओवर में कप्तान शहीदी और ओमरजई ने टीम को संभाला दोनों ने 128 गेंद में 121 रन की साझेदारी की वहीं अफगानिस्तान टीम ने इस तरह 272 रन बनाए और 273 रन का लक्ष्य भारतीय टीम के सामने रखा।
कल के मैच में बुमराह ने सबसे ज्यादा 41 डॉट गंदे फेकी जबकि सिराज ने सबसे ज्यादा 12 चौक खाए। आठ में से 7 विकेट तेज गेंदबाजों को मिले। बता दें कि दिल्ली की पिच पर स्पिनर को सिर्फ एक विकेट मिला है हालांकि स्पिनर रन गति काबू रखने में सफल रहे। उन्होंने अपने हिस्से के ओवर में 4.3 रन प्रति ओवर की गति से रन दिए कुलदीप ने अपने तीसरे स्पैल में तीन ओवर में सिर्फ पांच रन खर्च किए और एक विकेट लिया।
अफगानिस्तान के कुल रन में से करीब आधे से ज्यादा रन दो बेटर शहीदी और ओमरजाई के बल्ले से आए हैं। बुमराह ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं वह सबसे कंजूस गेंदबाज भी रहे। उनकी इकोनॉमी 3.90 की रही। वही कल भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई, अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने भी हार नहीं मानी भारत जैसी टीम के सामने 272 रन का लक्ष्य रखा।
बता दें कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने स्पिनर अश्विन को बाहर कर पेसर शार्दुल को शामिल किया उनका यह फैसला सही भी साबित हुआ इस स्पिन पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिली बुमराह हार्दिक के अलावा उन्होंने भी विकेट निकाले। वहीं अफगानिस्तान के कप्तान हशमातुल्ला शहीदी ने पिच को बल्लेबाजी के लिए अच्छा मान कर बैटिंग चुनी हालांकि अपेक्षाकृत कम अनुभवी बल्लेबाजी भारत की पेस गेंदबाजी के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हो सकी। लेकिन टीम ने फिर भी 272 रनों का स्कोर भारत के सामने रखा और अच्छा प्रदर्शन दिखाया।
