सार:

भारत और पाकिस्तान के बीच रव‍िवार यानी आज 23 फरवरी को दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में महामुकाबला होने जा रहा है। ऐसे में इस हाइवोल्टेज मुकाबले में किस टीम की जीत होगी और किसकी हार यह देखने के लिए दुनिया भर की निगाहें आज के मैच पर टिकी हुई है कुछ ही देर में यह मुकाबला शुरू होने वाला है जिसके चलते भारत और पाकिस्तान के लोगों की सांसे थमी हुई है। तो आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।

विस्तार :

लंबे समय बाद चैंपियंस ट्रॉफ़ी में भारत और पाकिस्तान का मैच देखने को मिलने वाला है। भारत और पाकिस्तान की टीम आख‍िरी बार चैम्प‍ियंस ट्रॉफी में जब खेलने उतरी थीं तो वो 2017 का उस टूर्नामेंट का फाइनल था। तब भारतीय टीम को 110 रनों से हार हार मिली थी। भारतीय टीम 2013 में इस टूर्नामेंट में चैम्प‍ियन रह चुकी है, वहीं 2002 में वह ज्वाइंट चैम्प‍ियन थी। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट को 2017 में अपने नाम किया था। लेकिन इस बार का मुकाबला काफी अलग नजर आ रहा है चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्टेज में आज सुपर संडे है। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है। भारत ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था। वहीं पाकिस्तान को पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी। आज अगर पाकिस्तान हारा तो नॉकआउट स्टेज से लगभग बाहर हो जाएगा।

बेशक यह मैच दुबई में खेला जा रहा है, पर पाकिस्तान के लोगों को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। पाकिस्तान में टीम इंडिया के फैन्स भी हैं। वह चाहते हैं कि टीम इंडिया इस मुकाबले को जीते। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान आगे टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच अब तक 135 वनडे खेले गए। पाकिस्तान ने 73 मैच जीते, जबकि टीम इंडिया ने 57 मैचों में जीत दर्ज की। 5 मैचों में कोई परिणाम नहीं निकला।चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 5 बार आमने-सामने हुईं। इसमें पाक टीम को 3 और भारत को 2 बार जीत मिली है। इसमें पिछला फाइनल भी शामिल है। जिसमें पाकिस्तान को जीत मिली थी।

इस बार कौन किस पर भारी:

गिल ने पिछले मैच में शतक जमाया भारत के उपकप्तान शुभमन गिल ने पिछले मैच में शतक लगाया था। उन्होंने 129 बॉल पर 101 रन बनाए थे। गिल इस साल वनडे में टीम के टॉप स्कोरर भी हैं। उन्होंने 4 मैचों में 360 रन बनाए। दूसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 196 रन बनाए हैं। बॉलिंग में तेज गेंदबाज हर्षित राणा टॉप पर हैं।उन्होंने इस साल 4 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। उन्हें पिछले मैच में 3 विकेट मिले थे। पाकिस्तान की टीम खराब फॉर्म से जूझ रही है। टूर्नामेंट के पहले मैच में उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।टीम के लिए बाबर आजम और खुशदिल शाह ने अर्धशतक जरूर लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। बाबर ने तो कुछ ज्यादा ही धीमी पारी खेली थी, जो उनकी टीम की हार का बड़ा कारण बनी।टीम के टॉप स्कोरर इस साल सलमान अली आगा हैं। उन्होंने इस साल के 4 मैचों में 261 रन बनाए हैं। सलमान ने पिछले मैच में 42 रन की पारी खेली थी।

पिच रिपोर्ट :

पिच और टॉस रिपोर्ट की बात करें तो दुबई में दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम के जीत का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग का फैसला ले सकती है।हालांकि, बांग्लादेश-भारत के बीच पहले मैच में पिच पर स्पिन को मदद देखने को मिली थी। भारत दुबई में अजेय है, टीम को 7 में से 6 में जीत मिली, जबकि एक मैच टाई रहा। टीम ने यहां पाकिस्तान को दोनों मैच हराए हैं।यहां अब तक 59 वनडे खेले गए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 22 और दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने 35 मैच जीते। भारत-पाकिस्तान मुकाबले वाले दिन दुबई में अधिकतर धूप खिली रहेगी और मौसम बहुत गर्म रहेगा। तापमान 22 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

दोनों टीमों के प्लेईंग इलेवन खिलाड़ी :

प्लेइंग-11 भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और हर्षित राणा।

प्लेइंग-11 पाकिस्तान : मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), इमाम उल हक, सऊद शकील, बाबर आजम, सलमान आगा, कामरान गुलाम/तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *