सार:
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। यहां दोनों टीमें दूसरी बार एक दूसरे का सामना करेंगी। पिछले मैच में टीम इंडिया को 44 रन से जीत मिली। भारत के स्टार बैटर विराट कोहली इस चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 4 मैचों में 217 रन बनाए हैं। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शतक लगाया था। आज भी सबकी सांसे थमी हुई हैं। तो आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।
विस्तार:
आज 9 मार्च यानी रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहा है। उन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। भारतीय टीम को फाइनल में मजबूत दावेदार माना जा रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी टूर्नामेंटों में भारत के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रखती है। भारतीय क्रिकेट टीम 14वीं बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। टीम इंडिया अभी तक दो बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है। अब उसके पास तीसरी बार यह खिताब जीतने का मौका है।
दोनों टीमों के बीच अब तक 119 वनडे खेले गए है। इसमें भारत ने 61 और न्यूजीलैंड ने 50 मुकाबले जीते हैं। इसके अलावा, 7 मैचों में परिणाम नहीं निकला है। जबकि एक मैच टाई रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत आखिरी 6 वनडे लगातार जीता है। दोनों टीमें आखिरी बार इसी चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ी थी, जब भारत को 44 रन से जीत मिली थी। इस टूर्नामेंट में रचिन रवींद्र न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 226 रन बनाए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ और छठे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था।
टूर्नामेंटों के नॉकआउट मुकाबलों में भारत बनाम न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड:
भारत और न्यूजीलैंड अब तक चार बार ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में आमने-सामने आ चुके हैं. इन चार में से तीन बार न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की, जबकि भारत को सिर्फ एक जीत मिली है।
साल 2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल:- न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता था।
साल 2019 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल:- न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर फाइनल में प्रवेश किया और करोड़ों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ा था।
साल 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल:- न्यूजीलैंड ने फिर से भारत को हराया और खिताब अपने नाम किया था।
साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल:- भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर नॉकआउट मुकाबले में पहली बार जीत दर्ज की थी।
पिच रिपोर्ट और कैसा रहेगा मौसम:
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दुबई की पिच बैटर्स के लिए चैलेंजिंग साबित हो रही है। यहां अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के 4 मैच हुए। धीमी पिच होने की वजह से 4 में से 1 में मैच में ही 250 प्लस स्कोर बना है। पिच स्लो होने की वजह से ही भारतीय स्पिनर को फाइनल में इसका फायदा मिल सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग का फैसला ले सकती है।यहां अब तक 62 वनडे खेले गए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 23 और दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने 37 मैच जीते। वहीं, एक-एक मैच बेनतीजा और टाई रहा। वहीं अगर मौसम की बात करें तो रविवार को फाइनल मुकाबले वाले दिन दुबई में अधिकतर धूप खिली रहेगी और थोड़े बादल भी रहेंगे। मौसम काफी गर्म रहेगा। तापमान 24 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, हवा 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी-
भारत के प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड के प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी : मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, केन एलविलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और विलियम ओरूर्क।
