27 जून को 2 वंदे भारत ट्रेनो को हरी झंडी दिखाएंगे नरेंद्र मोदी, भोपाल से इंदौर और जबलपुर के लिए शुरू होंगी वंदे भारत।
27 जून को प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। पहले वे धार में सिकल सेल एनीमिया के कार्यक्रम को अटेंड करेंगे ,फिर भोपाल आएंगे यहां वह भोपाल से इंदौर और जबलपुर के लिए दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

इसके बाद देशभर के 10 लाख बूथों पर डिजिटल रैली को संबोधित करेंगे इसके लिए ढाई हजार नेता भोपाल पहुंचेंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक बड़ा रोड शो भी कर सकते हैं, जिसकी अनुमति मांगी गई है गौरतलब है कि पिछले दौरे में रोड शो अचानक कैंसिल हो गया था।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा ने बताया कि 22 जून को बालाघाट में अमित शाह आएंगे 19 को खरगोन में रहेंगे नड्डा।
शर्मा ने बताया प्रदेश के 64 हजार बूथों के 38 लाख कार्यकर्ता मोदी को सुनेंगे ।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को बालाघाट का दौरा करेंगे।
