आरबीआई ने नियम पालन न करने पर देश के कुछ प्रमुख बैंकों पर एक करोड़ तक का जुर्माना लगाया है इनमें यूनियन बैंक आफ इंडिया बजाज फाइनेंस और आरबीएल बैंक शामिल है लोन एंड एडवांस संबंधी वैधानिक और अन्य प्रतिबंधों का पालन नहीं करने पर यूनियन बैंक पर एक करोड रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
कुछ परियोजनाओं के लिए बैंक ने कॉरपोरेशन को टर्म लोन पास किया और इस मामले में ज्यादा जांच पड़ताल नहीं की वही आरबीएल बैंक पर 64 लाख की पेनल्टी लगी है इस बैंक पर आरबीआई ने शेयर अधिग्रहण या वोटिंग राइट संबंधी निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए यह पेनल्टी लगाई है बजाज फाइनेंस पर 8.5 लाख की पेनल्टी लगी है यह पेनल्टी एनबीएफसी के लिए धोखाधड़ी की निगरानी संबंधी आरबीआई के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए लगी हुई है।
इन कंपनियों पर इन बैंकों पर आरबीआई के नियमों का उल्लंघन करने पर पार्टी लगाई गई है।
