सार :

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और एंटरटेनमेंट जगत की धमाकेदार और चटपटी खबरों को लेकर न्यूज खबरी एक बार फिर से हाजिर है। आज हम बॉलीवुड, ग्लैमर और एंटरटेनमेंट जगत की खबरों में बताने वाले हैं की संजय लीला भंसाली ने हीरामंडी के बाद हीरामंडी सीजन 2 लाने का फैसला कर लिया है। तो वही कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर काफी उत्साहित है इसके प्रमोशन के लिए वह कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे है अब बुर्ज खलीफा पर वह चंदू चैंपियन का प्रमोशन करने वाले हैं। अब पंचायत 3 के बाद दर्शक अब पंचायत के अगले सीजन का इंतजार करने लगे है, तो वही एंटरटेमेंट और बॉलीवुड लवर्स अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के क्रूज पार्टी के फोटोज देखने के लिए उत्साहित है जो अभी तक सामने नहीं आए हैं आइए जानते है इन खबरों को विस्तार में।

विस्तार :

  • हीरामंडी: द डायमंड बाजार की अपार सफलता के बाद अब संजय लीला भंसाली जल्द ही हीरामंडी का सीजन 2 भी ला रहे हैं। बेशक इसके दूसरे सीजन के लिए अभी समय लगेगा लेकिन इसका एलान कर दिया गया है। हीरामंडी नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बन गई है और इसे दर्शकों से काफी प्यार भी मिला है।
  • कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म “चंदू चैंपियन” जल्द ही रिलीज होने वाली है। जिसके प्रमोशन के लिए मेकर्स ने और कार्तिक ने काफी तैयारियां की है। वह अब फिल्म का प्रमोशन दुबई में बुर्ज खलीफा पर करने वाले है वह अगले हफ्ते ऐसा कर सकते हैं। अगर कार्तिक ऐसा करते है तो शाहरुख खान के बाद वह दूसरे एक्टर होंगे जो बुर्ज खलीफा पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करेंगे।
  • पंचायत 3 की रिलीज के बाद अब दर्शक इसके अगले सीजन का इंतजार करने लगे हैं। यह सीरीज लोगो के बीच काफी पॉपुलर है। पंचायत 3 ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था और रिलीज के कुछ घंटो में ही इसे मिलियन में व्यूज भी मिल गए थे। इस सीजन को भी सस्पेंस के साथ अधूरा छोड़ दिया गया है। हर बार इसके 8 एपिसोड रीलीज किए जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है इसीलिए दर्शक इसके अगले सीजन का इंतजार करने पर मजबूर कर दिया है।
  • अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के क्रूज पार्टी के फोटोज देखने के लिए लोग उत्साहित है जो अभी तक सामने नहीं आए हैं। रिपोर्टर्स के अनुसार अंबानी परिवार के एक फैन पेज से ऐसा पता चला है कि अंबानी परिवार ने इस पार्टी के बारे में पोस्ट करने के लिए सभी से मना किया है परिवार खुद इन्हे रिलीज करेगा।

हीरामंडी के बाद भंसाली लायेंगे “हीरामंडी 2” :

संजय लीला भंसाली ने हीरामंडी से अपना ओटीटी डेब्यू किया है। यह वेब सीरीज इतनी ज्यादा पॉपुलर और फेमस हुई के यह ओटीटी की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बन गई। संजय लीला भंसाली की हीरामंडी द डायमंड बाजार पिछले काफी समय से सुर्खियां में है। जहां पहले भंसाली हीरामंडी 2 बनाने से इनकार कर रहे थे, वहीं अब उन्होंने इसकी पुष्टि कर दी है इसके साथ ही निर्देशक ने इसकी कहानी के बारे में खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में भंसाली ने हीरामंडी सीजन 2 की पुष्टि कर दी है। इसके साथ कि नेटफ्लिक्स इंडिया ने भी एक वीडियो जारी कर हीरामंडी 2 का ऐलान कर दिया है। भंसाली ने कहा एक सीरीज बनाने के लिए बहुत कुछ लगता है। हीरामंडी में बहुत कुछ लगा है। फरवरी 2022 में गंगूबाई की रिलीज के बाद से हर एक दिन मैंने बिना ब्रेक के काम किया है तो हीरामंडी 2 के लिए बड़ी जिम्मेदारी है। नेटफ्लिक्स ने जो वीडियो सांझा किया है वह कथित तौर पर मुंबई के क्वार्टर रोड का है जहां इसके ऐलान के लिए एक कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम के लिए 100 डांसर हीरामंडी के गाने सकल बंन पर डांस करती दिखीं। और बैनर में लिखा महफिल फिर से जमेगी हीरामंडी 2 जो आ रही है।

चंदू चैंपियन” के प्रमोशन में जुटे कार्तिक आर्यन :

कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन की रिलीज डेट अब पास आने वाली है। यह फिल्म चंदू चैंपियन कार्तिक आर्यन के करियर की बहुत बड़ी फिल्म मानी जा रही है और इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है बता दें कि कार्तिक आर्यन की यह फिल्म 14 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन में मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच सूत्रों से पता चला है कि निर्माता साजिद नाडियावाला और कार्तिक एक मेगा प्लान लेकर आए हैं यह प्लान कार्तिक को शाहरुख खान की लीग में ले आएगा। दरअसल शाहरुख के बाद अब कार्तिक की भी बुर्ज खलीफा पर अपनी फिल्म चंदू चैंपियन का प्रमोशन करने जा रहे हैं सूत्रों के मुताबिक कार्तिक और साजिद अगले वीक अपनी फिल्म बुर्ज खलीफा पर प्रमोट करने के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं।

कार्तिक आर्यन दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर एक नई बुकिंग पोस्ट के साथ एडवांस बुकिंग की शुरुआत की घोषणा करके अपने सभी फैंस को सरप्राइज देंगे।दिलचस्प बात यह है की बुर्ज खलीफा को स्टारडम का प्रतीक माना जाता है और कार्तिक, शाहरुख खान के बाद दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर अपनी फिल्म को इस तरह प्रमोट करने वाले दूसरे स्टार बन जाएंगे साजिद मार्केटिंग पर दिल खोलकर खर्च कर रहे हैं ग्वालियर की तरह दुबई इवेंट में भी एक बड़ी रकम निवेश की जायगी।

कहां हैं अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी की क्रूज पार्टी की तस्वीरें :

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी से पहले प्री वेडिंग फंक्शन काफी लंबे समय पहले से ही चल रहे हैं। अंबानी इस शादी को एक फेस्टिवल की तरह मना रहे हैं। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी जुलाई माह में होने जा रही है। इस वीक सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका के दूसरे प्री वेडिंग फंक्शन को लेकर कई अपडेट सामने आ रहे हैं। जामनगर में तीन दिन की शानदार ग्रैंड पार्टी के बाद अंबानी परिवार ने दूसरी प्री वेडिंग पार्टी थ्रू की यह पार्टी 30 मई से 1 जून तक चली। इस पार्टी में भी बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। लेकिन दूसरी वेडिंग पार्टी के तरह इस पार्टी के फोटोस अभी तक सामने नहीं आए हैं। रणवीर सिंह ,अनन्या पांडे, सारा अली खान ने कुछ तस्वीर पोस्ट करके पार्टी की झलक दिखाई लेकिन जामनगर में हुई प्री वेडिंग पार्टी की तस्वीर जिस तरह सोशल मीडिया पर सामने आई थी वैसे बार देखने को नहीं मिला है। सभी इन तस्वीरों को देखने के लिए बेताब है लेकिन अभी तक कोई भी पोस्ट नहीं किया गया है।

रिपोर्टर्स के मुतबिक अंबानी परिवार के एक फैन पेज से ऐसा पता चला अंबानी परिवार ने इस पार्टी के बारे में पोस्ट करने के लिए सभी से मना किया था। इसमें आगे कहा गया है कि सेलिब्रिटीज परिवार की फोटो पोस्ट करने से बच रहे हैं क्योंकि पार्टी के बाद परिवार दूसरेे प्री वेडिंग की आधिकारिक तस्वीर साझा करेगा। इसी के साथ सुरक्षा कारण से भी ऐसा करने को कहा गया है पिछली बार पहले दिन से ही खूब तस्वीर वायरल हुई थी बता दें की अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को होने वाली है इस सेलिब्रेशन में फिल्म इंडस्ट्री के सभी सेलिब्रिटीज शामिल होंगे, पर अभी फैंस को क्रूज पर होने वाले सेलिब्रेशन की तस्वीरों का इंतजार है।

पंचायत 3″ का बोलबाला अब हो रहा पंचायत 4 का इंतज़ार :

अमेजॉन प्राइम की मोस्ट पापुलर वेब सीरीज पंचायत को काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। पोपुलर वेबसीरीज पंचायत का तीसरा सीजन 28 मई को रिलीज हो चुका है। जिसका इंतजार फैंस और दर्शक बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। इसके रिलीज होते ही दर्शक इसे धड़ल्ले से देख रहे हैं और चंद घंटे में ही इस पर हजारों व्यूज भी आ गए थे। यह वेब सीरीज प्राइम वीडियो पर सरिता की जा रही है।पंचायत’ के सीजन 2 में शुरू हुई प्रधान जी और विधायक की जंग, सीजन 3 में भी जारी है। चुनाव सिर पर है और विधायक ने प्रधान जी और मंजू देवी समेत फुलेरा वासियों की नाक में दम कर रखा है। वहीं अभिषेक त्रिपाठी का ट्रांसफर कैंसिल हो चुका है और वह वापस फुलेरा आ गए हैं। बता दे कि इस वेब सीरीज में काफी अच्छे और अनुभवी कलाकारों ने काम किया है। पंचायत 3 की रिलीज के बाद अब दर्शक इसके अगले सीजन का इंतजार करने लगे हैं। इस वेब सीरीज में काफी अच्छे और अनुभवी कलाकारों ने काम किया है। जिसमें रघुवीर यादव, नीना गुप्ता, संविका, चंदन राय, दुर्गेश कुमार, जितेंद्र कुमार, अशोक पाठक, फैसल मलिक, सुनीता रजभर जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *