वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले इस बार भारत में हो रहे हैं हाल ही में वर्ल्ड कप का 13वा मैच अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीमों के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। 13वें मैच में अफगानिस्तान की टीम ने अपना असली रूप दिखा दिया और इंग्लैंड की टीम को चारों खाने चित कर दिया। पिछली बार वर्ल्ड कप चैंपियन रही इंग्लैंड की टीम को अफगानिस्तान की टीम ने बुरी तरह मात देकर हरा दिया है।
बता दें कि 15 अक्टूबर को वर्ल्ड कप 2023 का 13 मैच अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीमों के बीच हुआ। अफगानिस्तान टीम ने इंग्लैंड को 69 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। पहले तो अफगानिस्तान ने इंग्लैंड की टीम के सामने 285 रन का स्कोर रखा। उसके बाद चैंपियन इंग्लैंड को 215 रनों पर ही समेट दिया। इसके पहले मजबूत शुरुआत के बाद अफगानिस्तान टीम पारी की एक गेंद शेष रहते 49.5 ओवर में 284 रनों पर आउट हो गए थे। यह अफगानिस्तान का वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है टीम 2019 में बनाया हुआ विंडीज के खिलाफ 288 रनों का स्कोर पार करने से चूक गई। अफगानिस्तान का यह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे बेस्ट स्कोर रहा।

अफगानिस्तान की इस जीत को पूरी दुनिया कल देखते ही रह गई क्योंकि अफगानिस्तान ने पिछली बार के वर्ल्ड कप चैंपियन रही टीम को बुरी तरह मlत देते हुए हरा दिया और अपना वर्ल्ड कप का पहला मैच जीत लिया।
अफगानिस्तान के ओपनर ने पहले विकेट के लिए 114 रन का बड़ा रिकॉर्ड इंग्लैंड के सामने बनाया यह अफगानिस्तान की वर्ल्ड कप मुकाबले में पहली शतक की ओपनिंग साझेदारी रही। हालांकि इस स्कोर पर जरदान के आउट होने के बाद टीम लड़खड़ा गई। रहमत शाह तीन पर ,कप्तानी शाहिदी 14 रन के जल्दी आउट होने से 174 तक आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। ओपनर रहमान उल्लाह 80 शानदार पारी खेल कर रन आउट हो गए। इकराम (58) के अर्धशतक की मदद से टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।
बता दे की अफगानिस्तान की टीम ने कल के मैच में इंग्लैंड की टीम के छक्के छुड़ाते हुए पारी में 8 छक्के लगाए और पूरी पारी में कुल 140 रन बाउंड्री से आए। पारी में कुल आठ छक्कों में 50% छक्के ओपनर गुरबाज के बेट से आए थे। अफगान ने अपनी बैटिंग में एक भी रिव्यू का इस्तेमाल नहीं किया लेकिन इंग्लैंड ने एक बार बैटिंग में रिव्यू का इस्तेमाल किया था।
बता दें कि अफगानिस्तान की टीम लगातार दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली। अब तक वर्ल्ड कप में 151 छक्के लग चुके हैं वहीं श्रीलंका की कुशल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 14 छक्के जमाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। वही चौकों का रिकॉर्ड भी कम नहीं है। 625 चौक लग चुके हैं न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे ने सर्वाधिक 27 चौके जमाए हैं।
