वर्ल्ड कप का आज 13वा मुकाबला होने जा रहा है जो दिल्ली में इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीमों के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज दोपहर 2:00 बजे से होने वाला है। मुकाबले में लड़ाई अफगानिस्तान की स्पिन गेंदबाजी और इंग्लैंड की धाकड़ बल्लेबाजी के बीच होने जा रही है। इंग्लैंड टीम का बैटिंग लाइन अप कप्तान जोस बटलर, जो रूट, हरी ब्रोक, जॉनी बियरस्टो और डेविड मालन जैसे सितारे का है। तो वहीं अफगानिस्तान टीम के खेमे में राशिद खान, मोहम्मद नबी और नूर अहमद मौजूद है।

अफगानिस्तान ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत दोनों मैच हार कर की और इंग्लैंड को एक जीत और एक हार मिली है। फैंस इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान से एक या दो अपसेट की उम्मीद कर सकते हैं लेकिन टीम का प्रदर्शन अभी तक ऐसा नहीं देखा है।

बता दें कि वर्ल्ड कप के बाहर दोनों टीम का आमना सामना कभी नहीं हुआ यानी इंग्लैंड और अफगानिस्तान वनडे क्रिकेट में सिर्फ तीसरी बार आमने-सामने होगी दोनों टीमें अब तक सिर्फ दो बार दोस्त 2015 और 2019 में विश्व कप में ही सामने आई थी। इन दोनों ही मैचों में इंग्लैंड को आसानी से जीत मिली थी। पिछले मुकाबले में इंग्लैंड ने 397 रन बनाकर 150 रनों से मैच जीता था।

दिल्ली की पिच पर इस बार बल्लेबाजी के लिए बेहतर साबित हुई है ऐसे में अफगान टीम की मुश्किल बढ़ सकती है। टीम के जीतने में मैदान के पिच की बड़ी ही भूमिका होती है अगर दिल्ली के पिच की बात की जाए तो दिल्ली में मौजूद वर्ल्ड कप में 7.22 रन प्रति ओवर बना रहे हैं यह सभी मैदाने में सर्वाधिक है साउथ अफ्रीका 428 पर 6 विकेट कर कर रिकॉर्ड बना चुकी है।

ऐसे में इंग्लैंड के बल्लेबाज चले तो नए रिकॉर्ड बना सकते हैं पिछले मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने भी अच्छा फॉर्म दिखाते हुए भारत के खिलाफ दिल्ली में 270 प्लस का स्कोर किया था टीम इंडिया ने लक्ष्य 35 ओवर में ही हासिल कर लिया था और जीत गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *