प्रदेश में अब विधानसभा चुनाव के लिए ज्यादा वक्त शेष नहीं है। अगले ही महीने दिवाली के 5 दिन बाद मध्य प्रदेश में मतदान होने हैं इस बीच पार्टियां आए दिन अपने बचे हुए काम निपटाने में लगी है।वहीं अब भाजपा से खबर आ रही है के भाजपा नवदुर्गा उत्सव के बीच एक नया राजनीति दाव पेज खेलने जा रही है।

भाजपा नवदुर्गा उत्सव के बीच प्रदेश भर में शक्ति केंद्र सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। 3 से 5 बूथ को मिलाकर एक शक्ति केंद्र बनाया गया है यह सम्मेलन 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक चलेगा। इन सम्मेलनों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ,बूथ समिति और पन्ना प्रमुख एक जगह जमा होंगे। इन सम्मेलनों की शुरुआत 17 अक्टूबर से हो रही है। सभी मंडलों में सम्मेलन कर भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ विजय प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी। इन सम्मेलनों में सरपंच से लेकर पार्षद जनपद और जिला पंचायत सदस्यों और पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में हारे प्रत्याशियों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।

सम्मेलनों के माध्यम से पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव में सक्रिय करने की कोशिश कर रही है प्रदेश भर में भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा दोपहर 12 बजे बैरागढ़ क्षेत्र में शक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

भाजपा ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के लिए 15 कामों की सूची तैयार की है जिस पर नवदुर्गा से काम शुरू होने वाला है और यही सब बचे हुए काम अब भाजपा अपने कार्यकर्ताओं से करवाने का निर्णय ले चुकी है। जिसके लिए यह शक्ति सम्मेलन नाम का इवेंट चलाया जा रहा है। इसके चलते वह नव मतदाता सूची, 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों की सूची ,दिव्यांग और सरकारी योजना के लाभार्थियों की सूची बूथ समिति को सौंपने का काम करेंगे।

बीजेपी कांग्रेस सहित अन्य दलों के सात नेताओं ने छोडी अपनी पार्टी और हुए आप में शामिल: चुनाव के ठीक पहले ही कांग्रेस ,बीजेपी सहित कई दलों के सात नेताओं ने आम पार्टी को ज्वाइन कर लिया है और अपनी पार्टियों को छोड़ दिया है। पार्टी के संगठन मंत्री संदीप पाठक ने इन नेताओं को नई दिल्ली में पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

उज्जैन के कांग्रेस नेता विवेक यादव उत्तर उज्जैन के उत्तर से टिकट न मिलने से नाराज थे और उन्होंने कांग्रेस छोड़ आप पार्टी में कदम बढ़ा लिया। जयस के एक गुट के प्रदेश अध्यक्ष लाल सिंह बर्मन ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। वही सागर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुलाब चंद्र गोलन और जिला पंचायत सदस्य रह चुके अरविंद तोमर भी पार्टी के साथ आ गए हैं। इसी तरह कांग्रेस के जिला महामंत्री चतुर्भुज तोमर बालाघाट के कटंगी से में युवा कांग्रेस नेता प्रशांत भाव में श्याम आदि कांग्रेस और आदि अपनी पार्टियों को छोड़कर आप पार्टी में शामिल हो चुके हैं।

चुनाव के ठीक पहले सदस्यों का अपने पार्टियों को छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होना मौजूद पार्टी के लिए बड़ा ही घातक साबित हो सकता है। टिकट न मिलने से नाराज हुए यह नेता और सदस्य अपनी पार्टियों को छोड़कर आप की ओर कदम बढ़ा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *