देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव अगले महीने होने जा रहे हैं जिसके चलते इन राज्यों में चुनावी माहौल गर्माया हुआ है। पार्टियां अपने अपने पार्टी का जोरों शोरों से प्रचार कर चुकी है कई राज्यों में आचार संहिता भी लागू हो चुकी है अगले महीने इन राज्यों में मतदान होने हैं। वही मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होंगे। यानी दिवाली से 5 दिन बाद मध्य प्रदेश में मतदान रखे गए हैं।

इसी के चलते पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं भाजपा ने पहले ही अपने विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी लेकिन कांग्रेस ने नवरात्रि के पहले दिन उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। कांग्रेस ने नवरात्रि के पहले दिन सुबह 9 बजकर 9 मिनट पर अपनी पहली सूची जारी की है और जीत का आगाज किया है। पहली सूची में 69 विधायकों को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस ने यह सूची भाजपा से दो महीने बाद जारी की है जिसमें 144 उम्मीदवारों की सूची में से छिंदवाड़ा से कांग्रेस के सीएम फेस कमलनाथ व 69 विधायकों के साथ बुधनी से ,सीएम शिवराज के सामने धारावाहिक रामायण 2 के हनुमान जी का किरदार निभाने वाले विक्रम मस्ताल का भी नाम जोड़ा है। कांग्रेस ने भी अपने दमदार उम्मीदवारों को भाजपा के उम्मीदवारों के सामने खड़ा किया है। कांग्रेस ने जितना प्रचार कमलनाथ के नाम का नहीं किया उससे ज्यादा हनुमान जी के किरदार को किया अब विक्रम से पूरे प्रदेश में प्रचार करवाने की भी तैयारी है।

बता दें कि कर्नाटक में बजरंगबली मुद्दे से कांग्रेस को फायदा हुआ था। अब वह उसे यहां भी अप्लाई कर रहे हैं भाजपा अपनी सूची में अब तक 136 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है वहीं से कांग्रेस सूची में 65 उम्मीदवारों की उम्र 50 से कम है। 19 महिलाएं हैं 47 सामान्य वर्ग से 39 ओबीसी वर्ग से और 30 अनुसूचित जनजाति से और 23 अनुसूचित जाति और छह अल्पसंख्यक वर्ग के हैं।

कांग्रेस ने 6 विधायकों के टिकट काटे हैं जिनमें बड़ा नाम गोटेगांव से विधायक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति का है उनकी जगह शेखर चौधरी को टिकट दिया गया है वही घोड़ा डोंगरी से विधायक ब्रह्मा भलावी की जगह राहुल उईके ,गुन्नौर से शिवदयाल की जगह जीवन लाल सिद्धार्थ, कटंगी से टॉमलाल सहारे की जगह पूर्व सांसद बोध सिंह भगत, झाबुआ से कांतिलाल भूरिया की जगह उनके बेटे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और तकनीकी रूप से कांग्रेस के विधायक सचिन बिरला जो भाजपा में चले गए थे की जगह पूर्व सांसद ताराचंद के बेटे नरेंद्र पटेल को टिकट दिया गया है।

इस तरह कांग्रेस पार्टी ने बड़े मंथन करने के बाद अपने एमपी में अपने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पहले उम्मीदवारों की सूची जारी की है इसमें कांग्रेस ने कई नए नाम जोड़े हैं और कई पुराने नाम को काटा है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस बार युवा नेताओं पर भरोसा जताते हुए उनके नाम सूची में जोड़े हैं वहीं पुराने का भी ख्याल रखते हुए कई पुराने उम्मीदवारों के नाम भी लिस्ट में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *