वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड का चौथा मुकाबला अफगानिस्तान के साथ हुआ। खराब फील्डिंग के चलते अफगानिस्तान को भारी-बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप मुकाबले में अफगान टीम को खराब फील्डिंग भारी पड़ गई और मैच को गवा बैठे। अफगानिस्तान टीम के पास चेन्नई की स्पिन पिच पर कीवी टीम को कम स्कोर पर रोकने का मौका मिला था, लेकिन अफगानिस्तान के फील्डरो ने पारी में पांच केच छोड़ दिए वहीं विकेटकीपर इकराम ने स्टंपिंग का आसान मौका गवा दिया।

जिसकी वजह से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा इन जीवनदlनों की बदौलत टोस हlर कर पहले बल्लेबाजी कर रही न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 50 ओवरों में ही 288 पर 6 विकेट के स्कोर पर पहुंच गई। जवाब में अफगानिस्तान टीम 34.4 ओवर में ही सिमट गई और 139 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड लगातार चौथा मैच जीत चुकी है और स्कोर बोर्ड पर सबसे ऊपर पहुंच चुकी है।

न्यूजीलैंड ने अपनी पारी में 11 छक्के और 19 चौके लगाकर बड़ा स्कोर खड़ा किया। उन्होंने बाउंड्री से कुल 142 रन बनाए और अफगानिस्तान के सामने 288 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जवाबी कार्यवाही में मैदान में उतरी अफगानिस्तान टीम ने केवल 139 रन ही बना पाए और ऑल आउट हो गई।

बता दे की मुकाबले में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने पांच वाइड समेत केवल 10 एक्स्ट्रा रन दिए थे। अफगानिस्तान ने अपनी पारी में कई कैच गवा दिए जिसकी वजह से उनके हाथ से मैच निकल गया न्यूजीलैंड ने अपने इस मैच में 5.8 रन प्रति ओवर की गति से रन बनाए, अफगानिस्तान के चार गेंदबाजों ने छह रन से कम रन प्रति ओवर खर्चे।

अगर अफगानिस्तान के फील्डिंग की बात करें तो कल के मैच में अफगानिस्तान ने खराब फील्डिंग की और 5 केच छोड़े हैं। रहमत शाह ने बिल यंग का पहला कैच छोड़ा, कप्तान शहीदी ने रचिन रविंद्र का कैच छोड़ा, वहीं राशिद की वाइट गेंद पर इकराम ने स्टंपिंग मिस कर दी। मुजीब उर रहमान ने लाथम का कैच गबाया, वही शहीदी ने टॉम लाथम का कैच गवा दिया। रशीद भी फिलिप्स का कैच नहीं पकड़ पाए और टीम ने 5 कैच गवा कर खराब प्रदर्शन करते हुए मैच गवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *