साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म “सालार” इन दिनों बड़ी ही चर्चा में चल रही है वहीं शाहरुख खान की अगली आने वाली फिल्म “डंकी” भी काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म सालार और डंकी दोनों के आए दिन नए पोस्ट और शॉर्ट वीडियो रिलीज होते रहते हैं। जिससे शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग और प्रभास के फैंस को फिल्म को देखने की उत्सुकता और बढ़ जाती है। और इनको दर्शकों से बड़ा ही प्यार भी मिल रहा है।
अब मेकर्स ने सालार और डंकी के बॉक्स ऑफिस पर क्लेश करने की बात को तय कर दिया है प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सालार में बिजी हैं यह फिल्म 22 दिसंबर को थिएटर में दस्तक देने वाली है इसका ट्रेलर नवंबर के आखिर या दिसंबर की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना शाहरुख खान की फिल्म डंकी से होना अब तय हो चुका है हालांकि पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चा थी कि निर्माता सालार की रिलीज डेट में बदलाव कर सकते हैं लेकिन इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है सालार अपनी निर्धारित रिलीज डेट 22 दिसंबर को ही रिलीज होगी। इसका टीजर पहले ही सामने आ चुका है दूसरी ओर शाहरूख खान की डंकी की बात करें तो फिल्म का पहला टीजर उनके जन्मदिन 2 नवंबर को रिलीज किया गया था। जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था और दर्शकों ने कही प्यार भी दिया।
अब दर्शक डंकी के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। सालार का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है जबकि इसका निर्माण विजयगुंदूर ने किया है। फिल्म में श्रुति हसन, टीनू आनंद, श्रेया रेड्डी और जगपति बाबू भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि “सालार-1 सीजफायर” के निर्माता द्वारा फिल्म को क्रिसमस पर रिलीज करने का एक कारण यह भी है कि 5 साल पहले उन्होंने “केजीएफ 1” को भी क्रिसमस वीकेंड पर रिलीज किया था और उन्हें लगता है कि यह फिल्म भी क्रिसमस पर रिलीज होनी चाहिए जिससे की फिल्म को दर्शकों का काफी ज्यादा प्यार मिल सकता है वही डंकी का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और यह ही रानी फिल्म और रेड चिलीज के बैनर तले बनी फिल्म है। जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में नजर आएंगे इस फिल्म में विकी कौशल भी शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे और अब दर्शक इन दोनों को साथ में देखने के लिए काफी उत्सुक है फिल्म दिसंबर में ही रिलीज होने वाली है फिल्म में लेडी लीड रोल में तापसी पन्नू नजर आने वाली है।
फिल्म डंकी का टीजर हुआ रिलीज क्या है कहानी:
हाल ही में फिल्म डंकी के मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था जिसमें फिल्म की कहानी के बारे में काफी चीज़े क्लियर हो गई है इसमें एक और खुलासा किया गया है की फिल्म में तापसी पन्नू शाहरुख खान और अन्य कलाकारों के साथ विकी कौशल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। विकी कौशल फिल्म में शाहरुख खान के अच्छे दोस्त बने हैं जो की विदेश जाना चाहते हैं यह कहानी इसी पर आधारित है कि किस तरह यह पांच दोस्त जो हमेशा विदेश जाने का सपना देखते रहते हैं वह किस तरह इलीगल तरीके से या किसी तरह विदेश जाते हैं।

यह दोनों फिल्में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की फिल्में हैं दोनों ही सुपरस्टार को लोग काफी पसंद करते हैं और शाहरुख खान और प्रभास की अपनी अपनी फैन फॉलोइंग है जो काफी ज्यादा है आप देखना यह होगा की फिल्में जब बॉक्स ऑफिस पर क्लास करती है तो किस फिल्म को ज्यादा प्यार मिलता है यह दर्शकों की पसंद पर निर्भर करेगा फिल्म की कौन सी कहानी को वह ज्यादा पसंद करेंगे जैसा कि सालार फुल टू एक्शन फिल्म है और एक बड़ी बजट फिल्म है जिसमें एक्शन भरपूर दिखाया जाएगा वही डंकी में एक अलग कहानी पोर्ट्रेट की जाएगी जिसे लोग शायद पसंद कर सकते हैं इसमें पांच दोस्तों की कहानी दिखाई जाएगी जो विदेश जाना चाहते हैं और वह विदेश जाने के लिए कौन सा तरीका अपनाते हैं यह एक थोड़ी अलग कहानी के रूप में है अब देखना यह होगा कि दर्शकों को कौन सी फिल्म में ज्यादा एंटरटेनमेंट मिलेगा और कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल रहेगी।

