सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 रिलीज होने के साथ ही धांसू कमाई करती नजर आने लगी है टाइगर 3 ने अपनी दहाड़ से पूरा बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया है सिर्फ 5 दिन में फिल्म ने वर्ल्ड वाइड इतना कलेक्शन कर लिया है कि काफी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं फिल्म में कैटरीना, सलमान और इमरान हाशमी ने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों को जीत लिया है। फिल्म देख कर लौट रहे दर्शक फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं वही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए पहले दिन से ही अच्छा कलेक्शन करना शुरू कर दिया था।

300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई “टाइगर 3“:-

दिवाली के शुभ मौके पर रिलीज हुई सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म “टाइगर 3” ने ऑडियंस को एक खास तोहफा दिया ऐसे में जब देश दीपावली का उत्सव मना रहा था, तब इस फिल्म ने भारत में 188.25 करोड़ की कमाई करके रिकॉर्ड बनाया और केवल 5 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 300 करोड रुपए के क्लब में शामिल हो गई। फिल्म ने अपनी शुरुआती दिन से ही कमाई करना शुरू कर दी थी।

टाइगर 3 के साथ सलमान खान ने अपने करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस भी दी है यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी दिवाली ओपनर के रूप में भी सामने आई है इस फिल्म ने वीक डेज में जबरदस्त पकड़ बना रखी है सिर्फ एक हफ्ते की यात्रा तय करने के बाद फिल्म भारत ने 188.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है और केवल 5 दिनों में दुनिया भर में 300 करोड रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।

टाइगर 3 का 5 दिनों का सफर:-

फिल्म की इंडिया में हफ्ते भर की कलेक्शन पर नजर डालें तो रविवार यानी दीपावली के दिन फिल्म ने 44.50 करोड़ का कलेक्शन किया, सोमवार को फिल्म ने 59.25 करोड़ की कमाई करते हुए मंगलवार को फिल्म ने 44.75 करोड़ की कमाई की, वहीं बुधवार की बात की जाए तो फिल्म ने भाई दूज के मौके पर 21 करोड़ 25 लाख की कमाई की। वहीं गुरुवार को फिल्म की झोली में 18.50 करोड रुपए आए।

साफ नजर आ रहा है कि “टाइगर 3” ने शानदार पकड़ बना रखी है क्योंकि फिल्म ने वर्किंग थर्ड डे पर भी हॉलीडे के समान ही कलेक्शन किया है टाइगर 3 में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ सलमान खान मुख्य भूमिका में जोरदार एक्शन करते नजर आए हैं मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 नवंबर 2023 को हिंदी ,तमिल और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरो में रिलीज की गई थी।

फिल्म “टाइगर 3” के पब्लिक रिव्यूज:-

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 के पब्लिक रिव्यू की बात करें तो दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है फिल्म फुल टू एक्शन है यानी इस फिल्म में एक्शन काफी बताया गया है जिसमें सलमान खान ही नहीं बल्कि कैटरीना कैफ भी एक्शन करती नजर आई है। दर्शकों को कैटरीना कैफ और सलमान खान की केमिस्ट्री काफी पसंद आई है। वही विलेन बने इमरान हाशमी ने भी दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इमरान ने भी फिल्म में बहुत ही अच्छी अदाकारी की है।

इमरान हाशमी को दर्शकों ने पहली बार इस रोल में देखा है जब वह एक बड़ी बजट फिल्म और बड़ी फ्रेंचाइजी के साथ काम कर रहे हैं जिसमें वह विलेन बने हुए हैं। वहीं उनके अगेंस्ट हीरो के रोल में सलमान खान है फिल्म के तीनों ही लीड एक्टर, एक्ट्रेस ने शानदार काम किया है और लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। फिल्म सभी सिनेमाघरों में हाउसफुल चल रही है आने वाले वीकेंड में फिल्म के और ज्यादा कमाई करने के आसार नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *