वर्ल्ड कप 2023 समाप्त हो चुका है। 19 नवंबर रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें आस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कोई खास अच्छा प्रदर्शन ना करते हुए टीम के ऑल आउट होने तक 240 रनों का बहुत ही छोटा स्कोर ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा। वहीं सेकंड इनिंग मे मैदान में उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए 240 रनों का स्कोर जल्द ही हासिल कर लिया और वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
बता दे कि आस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप चैंपियन ट्रॉफी छठी बार अपने नाम की है। और इसी के साथ टीम इंडिया का तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना टूट गया। ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप फाइनल छह विकेट से जीत कर छठी बार विश्व चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में केवल 241 रनों का लक्ष्य ही ऑस्ट्रेलिया को दिया, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने मैच 43 ओवर में चार विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा लेकिन उन्होंने अपने इतिहास को बदलने नहीं दिया और वर्ल्ड कप में ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
वही इस वर्ल्ड कप में अपने सभी मैच शानदार तरीके से जीतते हुए और सभी खिलाड़ी फॉर्म में होते हुए भी इंडिया यह मैच नहीं जीत पाई और बड़ी ही बुरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के द्वारा वर्ल्ड कप में हार मिली। बता दें कि शुरुआती दौर में इंडिया की टीम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही थी वही शुरुआत की कुछ ओवरों में इंडिया का स्कोर काफी अच्छा हो गया था, जिसे देखकर ऐसा लग रहा की इंडिया काफी बड़ा लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया को दे सकती है लेकिन जबरदस्त फॉर्म में चल रहे रोहित दसवें ओवर की चौथी बॉल पर शानदार कैच का शिकार बन गए फिर 11वे ओवर की दूसरी बॉल पर श्रेयश आउट हो गए। जिससे की टीम बुरी तरह प्रेशर में आ गई और फिर सभी खिलाड़ियों को प्रेशर में खेलना पड़ा। जिससे कि वह खुलकर नहीं खेल पाए और अपना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। जिससे कि ऑस्ट्रेलिया को केवल 241 रनों का लक्ष्य मिला। इतने छोटे से लक्ष्य को देखकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाज कॉन्फिडेंस में आ गए। उन पर कोई भी दबाव नहीं था जबकि इंडिया के बॉलर्स और फील्डर या हम कहें कि सभी खिलाड़ियों पर एक दबाव बना हुआ था। जिससे कि दबाव के चलते हुए अच्छा प्रदर्शन न कर पाए।
पूरे वर्ल्ड कप में किया शानदार प्रदर्शन और फाइनल में सबसे खराब:-
वर्ल्ड कप 2023 भारत में आयोजित किए गए थे। इस वर्ल्ड कप के सभी मैच भारत के अलग-अलग मैदानो में कराए गए। भारत के खिलाड़ी अपने सभी मैदानाे से बखूबी परिचित थे कई ने तो अपने होम ग्राउंड पर ही मैच खेले सब कुछ अच्छा चल ही रहा था भारत की टीम अपने सभी मैच जीतकर फाइनल में सबसे पहले पहुंच गई थी और सबसे ज्यादा स्कोर के साथ सबसे शीर्ष पर खड़ी थी लेकिन भारत का 19 नवंबर को जब ऑस्ट्रेलिया के साथ फाइनल खेला गया, तब भारत का मनोबल कमजोर लगा। भारत के सभी खिलाड़ी फॉर्म में चलते हुए भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और इस वर्ल्ड कप का सबसे खराब स्कोर बनाया। 240 रन पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। कोई भी खिलाड़ी चाहे वह बल्लेबाज हो या गेंदबाज कोई भी नहीं चल पाया और इंडिया को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।
फाइनल मैच में भारत से सभी को बहुत उम्मीदें थी इस बार भारत के पास सबसे बेहतर मौका था जब वह इस यह वर्ल्ड कप ट्रॉफी को अपने नाम कर सकता था और तीसरी बार वर्ल्ड कप चैंपियन बनने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता था लेकिन अपने बुरे प्रदर्शन के चलते वह ऐसा नहीं कर पाए और भारत की जनता और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को बहुत ही निराश किया। फाइनल मैच में किसी भी खिलाड़ी ने अपना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों और गेंदबाजों की बात की जाए तो कोई बेहतर खिलाड़ी न होने के बावजूद भी ऑस्ट्रेलिया ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया कि वह चैंपियन ट्रॉफी लेकर ही गए और छठी बार वर्ल्ड कप चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर ली। भारतीय खिलाड़ियों के लिए यह बड़ा ही शर्मनाक पल रहा जब ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें उनके ही घरेलू पिच पर हराया।
वर्ल्ड कप 2023 में रिकॉर्ड बनाने में पीछे नहीं रहे भारतीय खिलाड़ी:-
भारतीय खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2023 में पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए लेकिन वह फाइनल मैच में कुछ भी ना कर सके। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने काफी रिकॉर्ड बनाए और तोड़े।
- विराट कोहली ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा। जिसमें उन्होंने 50 शतक लगा दिए और इस टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इसमें कोई दोरहा नहीं के कोहली ने इस टूर्नामेंट में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया चाहे वह वर्ल्ड कप में ज्यादा अच्छा नहीं कर पाए।
- वहीं भारतीय गेंदबाज शमी ने कम बैक किया बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक को चोट की वजह से शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने शानदार विकेट लिए और रिकॉर्ड बना लिए।
- रोहित शर्मा कप्तान वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। रोहित ने 31 छक्के मारे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 86 छक्के जड़कर वेस्टइंडीज के गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
- वही टीम इंडिया ने श्रीलंका को 302 रन से हराकर वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी बड़ी जीत हासिल कर ली थी। सबसे बड़ी जीत ऑस्ट्रेलिया 309 रन के नाम है।
- टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए जो टूर्नामेंट के सर्वाधिक हैं टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में कुल 3160 रन बनाए।
- भारतीय बल्लेबाजों ने सबसे अधिक 25 बार 50 रन का आंकड़ा पार किया। इसमें 7 शतक शामिल है दूसरी सर्वाधिक 370 बाउंड्री भी भारतीय खिलाड़ियों के नाम ही है।
भारत की हार के कई फैक्टर रहे जिम्मेदार:-
- भारत के कप्तान रोहित शर्मा सभी मैचों में फॉर्म में चले लेकिन वर्ल्ड कप के फाइनल में दसवीं ओवर की चौथी बॉल पर शानदार कैच का शिकार हो गए फिर 11वीं ओवर की दूसरी बॉल पर श्रेया आउट हो गए।
- वही धीमी रन गति की वजह से शुरुआती 10 ओवर में भारत ने दो विकेट खोकर 80 रन बना लिए थे अगले 72 रण में 20 ओवर लगे आखिरी 10 ओवर में पांच विकेट खोकर केवल 43 रन ही आ पाए और टीम पहली बार ऑल आउट हो गई।
- दसवीं ओवर की आखिरी बॉल पर श्रेष्ठ चौका मारा था अगला चौक 27 वे ओवर की दूसरी गेंद पर आया 40 ओवर में कोई छक्का नहीं आया टीम को छक्के चौके के अभाव में एक-एक रन लेकर 240 के स्कोर तक पहुंचना पड़।
- अगर फील्डिंग की बात करें तो फाइनल में भारत की फील्डिंग बहुत ही कमजोर नजर आई ऑस्ट्रेलिया ने पूरे मैच में केवल 11 रन अतिरिक्त दिए जबकि भारत ने कुल 18 एक्स्ट्रा रन में से 17 तो शुरुआती 14 ओवर में ही दे दिए थे।
- सात ओवर में ऑस्ट्रेलिया की तीन विकेट गिर गए थे फिर ट्रेडर्स सिर और लाभ हुसैन की शानदार साझेदारी ने टीम को जीत
- भारत के बल्लेबाज नहीं कर पाए कुछ कमल और किसी ने भी अच्छा स्कोर नहीं किया जिससे कि सारा दबाव बाल गेंदबाजों पर आ गया।
- 36 ओवर में कोई विकेट नहीं गिरा पाए इंडिया के गेंदबाज जिससे कि ऑस्ट्रेलिया को अपना प्रेशर रिलीज करने में सहायता मिली और आसानी से लक्ष्य चेंज कर लिया।
- वही फाइनल में भारत के गेंदबाज कोई कमाल नहीं दिखा पाए जडेजा और कुलदीप अच्छे स्पिनर्स होने की वजह से भी वह कोई विकेट नहीं ले पाए जिससे जीत में आसानी होती।
