विश्व कप 2023 का फाइनल मैच टूर्नामेंट की बेहतर टीमो इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस फाइनल मैच में इंडिया को हार का सामना करना पड़ा और ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व कप चैंपियन बन गया। अब इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के इस फाइनल मैच के बाद इन दोनों टीमों के बीच t20 सीरीज होने जा रही है। इस पांच मैचों की T20 सीरीज में चयन करतायो ने वर्ल्ड कप के सिर्फ तीन खिलाड़ियों को ही खेलने का मौका दिया है। बाकी सब खिलाड़ियों को इस मैच से दूर रखा गया है और उन्हें आराम दिया गया है। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के फाइनल वर्ल्ड कप मैच के बाद टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ को भी पद से हटाकर उनकी जगह बीबीएस लक्ष्मण को पद सौंप दिया गया है।

राहुल द्रविड़ को क्यों हटाया गया हेड कोच के पद से:-

2 साल पहले टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ को चुना गया था। उन्हें 2 साल के लिए टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में चुना गया था दर असल बात यह है कि वर्ल्ड कप 2023 के बाद राहुल द्रविड़ का 2 साल का कार्यकाल खत्म हो चुका है उनके कॉन्ट्रैक्ट वर्ल्ड कप तक ही था। इसके चलते उनका कार्यभार अब बीबीएस लक्ष्मण को सौंप दिया गया है। टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का 2 साल का कार्यकाल वर्ल्ड कप फाइनल के साथ ही खत्म हो गया है। द्रविड़ अब अपने कार्यकाल को आगे बढ़ाने के इच्छुक नहीं है द्रविड़ ने इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट बोर्ड को दे दी है द्रविड़ ने फिर से नेशनल क्रिकेट अकादमी की जिम्मेदारी संभालने की इच्छा जताई है।

बता दें कि राहुल द्रविड़ नवंबर 2021 में टीम इंडिया के के कोच अप्वॉइंट हुए थे। द्रविड़ का 2 साल का कार्यकाल वर्ल्ड कप के साथ खत्म हो गया। वह अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने की इच्छुक भी नहीं है इसकी जानकारी उन्होंने अपने अधिकारियों को दे दी है।

वीवीएस लक्ष्मण को मिलेगा हेड कोच का पद:-

बीबीएस लक्ष्मण वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के कोच नियुक्त किए गए हैं इससे पहले वह आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में के कोच रहे थे। साथ ही पिछले साल T20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और T20 सीरीज में भी मुख्य कोच की भूमिका निभा चुके हैं। लक्ष्मण वर्ल्ड कप के दौरान अहमदाबाद में बीसीसीआई अधिकारियों से भी मिले थे उनका कॉन्ट्रैक्ट लंबे समय तक हो सकता है दिसंबर में साउथ अफ्रीका दौरे पर वह टीम इंडिया के साथ नियमित कोच के तौर पर भी जा सकते हैं।

बीबीएस लक्ष्मण पिछले 2 साल से द्रविड़ के मुख्य कोच बनाए जाने के बाद एनसीए के प्रमुख है। द्रविड़ टीम के कोच बनने से पहले एनसीए के चीफ़ थे। द्रवीण फिर से एनसीए प्रमुख की जिम्मेदारी लेने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं और उनकी इस जानकारी को वह बीसीसीआई को भी सौंप चुके हैं। वहीं अन्य सूत्रों से पता चला है कि द्रविड़ पहले ही अपने भविष्य के अन्य विकल्पों की तलाश में जुटे हुए हैं उनकी आईपीएल के एक टीम के साथ बात चल रही थी। वहीं द्रविड़ के साथ ही खत्म हो रहे कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्यों का कार्यकाल आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं यह अभी साफ नहीं हुआ है। अभी टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौर है जबकि पारस मम्हाब्रे गेंदबाजी और टी दिलीप फील्डिंग कोच है।

राहुल द्रविड़ के कोच के तौर पर सफलताएं: –

राहुल द्रविड़ 2 साल तक इंडिया के हेड कोच रहे अगर उनके कोच रहते टीम की सफलताओं को गिना जाए तो वह बहुत है द्रविड़ के 2 साल को टीम इंडिया के कोच के तौर पर देखने पर हम पाते हैं कि वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची फाइनल में ऑस्ट्रेलियासे हार को छोड़ दिया जाए तो टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के अपने सभी मैच जीते वहीं वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने एशिया कप अपने नाम किया। वहीं पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल खेली थी।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज और बांग्लादेश में सीरीज जीती। वहीं वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ घरेलू T20 सीरीज जीतने में भी टीम इंडिया कामयाब हुई जबकि साउथ अफ्रीका टूर पर टेस्ट और वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा इसके अलावा इंग्लैंड में पांचवी टेस्ट में टीम इंडिया को हार मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *