NIA Vacancy 2023-24 : सरकारी नौकरी पाने के लिए लंबे समय से कोशिश कर रहे अब युवक और युवतियों के लिए एक सुनहरा मौका आ गया है। नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी में बंपर भर्तियां निकाली गई है। नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी विभाग ने इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है इस नोटिफिकेशन के तहत इंस्पेक्टर सहित विभिन्न 119 पदों पर भर्तियां होनी है जिसके लिए विभाग ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन मांगे हैं।

नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी में इंस्पेक्टर और अन्य पदों की भर्ती के लिए आवेदन 22 दिसंबर से शुरू हो चुके हैं जो की 22 फरवरी तक चलेंगे अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करने के लिए काफी लंबा समय दिया गया है। जो भी अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती होना चाहते हैं या आवेदन करना चाहते हैं वह इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

NIA Official website: nia.gov.in

National investigation agency recruitment 2023 notification details:

नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन की डिटेल्स कुछ इस प्रकार है।

  • संस्था का नाम : National investigation agency
  • पद का नाम : इंस्पेक्टर ,सब इंस्पेक्टर ,असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल।
  • पदों की संख्या : कुल 119 पद
  • महत्वपूर्ण तारीखे : आवेदन की प्रारंभिक तिथि 22/12/2023, आवेदन की अंतिम तिथि 22/02/2024
  • योग्यता : इंस्पेक्टर सब इंस्पेक्टर के लिए जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो, कोई भी क्रिमिनल केस न हो इंटेलिजेंस वर्क हो ऑपरेशंस इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी या एंटी टेररिज्म में काम से कम 2 साल का अनुभव हो, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के लिए 5 साल की रेगुलर सर्विस के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो क्रिमिनल केस या इंटेलिजेंस वर्क में काम से कम 2 साल का अनुभव हो, हेड कांस्टेबल के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं पास की हो इसी के साथ केंद्र या स्टेट पुलिस ऑर्गेनाइजेशन गवर्नमेंट इंटेलिजेंस एजेंसी में काम करने का अनुभव हो।
  • आयु सीमा : आयु सीमा अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग रखी गई है अधिक जानकारी के लिए आप विभाग के ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़े।

कैसे करें आवेदन:

उपर्युक्त पदों के लिए आवेदन करने के लिए आपको कुछ इजी स्टेप्स फॉलो करने हैं।

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक कर नोटिफिकेशन पूरा पढ़ें।
  • अप्लाई बटन पर क्लिक करके जो भी जानकारी पूछी गई है उसे सही-सही भरें।
  • फीस के भुगतान के लिए फीस जमा करें।
  • इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करके फॉर्म को सबमिट करना होगा।
  • एक फोन जमा किए फॉर्म की एक हार्ड कॉपी अपने पास जरूर रखें।

Note: NIA के इन पदों पर आवेदन करने से पहले आप इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पड़े और समझते हुए आवेदन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *