IND Vs AFG T20 SERIES:- भारत और अफगानिस्तान के बीच एक दिन बाद यानि 11 जनवरी से टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह पहला मौका है जब अफगानिस्तान की टीम द्विपक्षीय सीरीज के लिए भारत आई है। बीसीसीआई इस सीरीज में कई प्रयोग कर रहा है जिससे उन्हें इस साल होने वाले t20 वर्ल्ड कप में खिलाडियों को चुनने में सफ़लता मिलेगी। उसने एक ओर तो रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे अपने सबसे सीनियर बैटर्स को टीम में बुला लिया है। दूसरी ओर, देश के टॉप-5 बॉलर्स में किसी को भी टीम में शामिल नहीं किया है।
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली के चयन की चर्चा लगातार हो रही है। दोनों खिलाड़ियों को लंबे समय बाद टी20 टीम में शामिल किया गया है। लगभग 14 महीने बाद दोनों स्टार प्लेयर टीम में वापसी कर चुके हैं। कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट चयनकर्ताओं के इस फैसले को सही बता रहे हैं तो कुछ ने आलोचना की है। सभी की अपनी अपनी राय है, भारत के दो पूर्व चयनकर्ताओं ने भी अपनी राय रखी है। बता दें कि रोहित अब टी20 विश्व कप में भी कप्तानी करेंगे। वहीं, विराट कोहली और रोहित की टी20 में आवश्यकता है।
वर्ल्ड कप टीम के लिए इस मैच में बीसीसीआई कर रहा प्रयोग:-
जिस तरह भारत के इस साल के T20 वर्ल्ड कप मैच से पहले इंडिया अफगानिस्तान के साथ हो रहे लास्ट इंटरनेशनल मैच में लंबे समय बाद T20 टीम में स्टार प्लेयर्स की वापसी हुई है उससे सभी संकेत जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा के कप्तानी करने की ओर इशारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”सभी संकेत बताते हैं कि रोहित टी 20 विश्व कप में भारत का नेतृत्व करने जा रहे हैं। हार्दिक पंड्या घायल हैं, सूर्यकुमार यादव भी चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। जसप्रीत बुमराह भी नहीं हैं। जाहिर है रोहित शर्मा कप्तान होंगे। हार्दिक को कप्तान बनाना मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की पसंद है। टीम चयन से पूरी संभावना है कि रोहित शर्मा ही टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी करेंगे। सबकुछ उसी ओर बढ़ रहा है।”
वनडे विश्व कप में हारने के बाद रोहित एक कप्तान के रूप में टी20 विश्व कप जीतना चाह रहे हैं। पूर्व चयनकर्ता को यह भी उम्मीद है कि हिटमैन आईपीएल के दौरान उसी आक्रामक इरादे के साथ खेलेंगे जैसा उन्होंने पिछले साल के वनडे विश्व कप के दौरान दिखाया था। श्रीकांत ने यह भी कहा कि रोहित खुद को साबित करना चाहते हैं और कप्तान के रूप में विश्व कप जीतना चाहते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की 15 महीने बाद वापसी हो गई है. ये दोनों ना सिर्फ टीम के सबसे कामयाब बैटर हैं, बल्कि सबसे अनुभवी भी हैं. रोहित शर्मा 2007 से तो विराट 2010 से भारत के लिए टी20 मैच खेल रहे हैं. विराट के नाम 4000 से ज्यादा टी20 रन हैं, तो रोहित के नाम 3800 से अधिक।दूसरी ओर, जब बात भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की आती है। तो इसकी लिस्ट में टॉप पर दिखने वाले नाम अफगानिस्तान के खिलाफ नजर नहीं आएंगे। भारत के लिए सबसे अधिक विकेट युजवेंद्र चहल (96) ने लिए हैं. उनके बाद भुवेश्वर कुमार (90), जसप्रीत बुमराह (74), हार्दिक पंड्या (73), रविचंद्रन अश्विन (72) का नाम आता है. लेकिन भारत-अफगानिस्तान सीरीज में ये पांचों ही खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे।
भारत के टॉप बॉलर्स के बाहर होने पर उठ रहे सवाल:-
क्यों बाहर हैं भारत के टॉप-5 बॉलर? यह अभी भारतीय फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल है। भारत को जनवरी के आखिरी सप्ताह से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है इसलिए जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया गया है। हार्दिक पंड्या चोटिल हैं। भुवनेश्वर कुमार कमजोर प्रदर्शन के चलते टीम में जगह गंवा चुके हैं। युजवेंद्र चहल और अश्विन का प्रदर्शन टीम में चुने जाने लायक था, लेकिन चयनकर्ताओं ने शायद नए गेंदबाजों को मौका देने के लिए इन दोनों को बाहर रखा है।

अब टीम इंडिया के लिए जीत का दारू मदर अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव पर बना हुआ है। भारतीय टीम में शामिल गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को सबसे कामयाब कहा जा सकता है। अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल में 59 और कुलदीप यादव ने 58 विकेट ले चुके हैं. कामयाब भारतीय टी20 गेंदबाजों की लिस्ट में अर्शदीप और कुलदीप का नाम क्रमश: छठे और सातवें नंबर पर है। इनका साथ देने के लिए मुकेश कुमार, आवेश खान और रवि बिश्नोई भी हैं। इनके अलावा ऑलराउंडर शिवम दुबे, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर भी भारतीय गेंदबाजी को मजबूती देते नजर आएंगे।
बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप 2023 के बाद कई नए प्लेयर्स को T20 वर्ल्ड कप मैं प्लेयर्स के ऑप्शंस के लिए नए प्लेयर्स को काफी T20 मैचेस में मौका दिया है। इसी साल जून में टी20 वर्ल्ड कप होना है। ऐसे में इन गेंदबाजों का प्रदर्शन इनकी आगे की राह तय कर सकता है। भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला T20 मैच की सीरीज भारत की T20 वर्ल्ड कप से पहले यह लास्ट इंटरनेशनल सीरीज होगी इसीलिए अब बीसीसीआई पर यह एक बड़ी जिम्मेदारी है कि वह इस मैच में टीम के प्लेयर्स के परफॉर्मेंस के आधार पर वर्ल्ड कप T20 टीम का चयन कर सकते हैं।
रोहित और कोहली के बीच रिकॉर्ड बनाने की रेस जारी: –
बतौर कप्तान रनों के मामले में कोहली को पीछे छोड़ सकते है रोहित ,टी20 में बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली आगे हैं। विराट के नाम 50 मैचों में 1570 रन दर्ज हैं। 36 वर्षीय रोहित शर्मा ने 51 टी20 मैचों में बतौर कप्तान अभी तक 1527 रन बनाए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ 44 रन बनाते ही वह विराट को पीछे छोड़ देंगे। रोहित अफगानिस्तान के खिलाफ इंदौर में अपना 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरेंगे, यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह विश्व के पहले पुरुष क्रिकेटर बन जाएंगे।
रोहित ने अभी तक 148 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में 18 छक्के जड़ते ही अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर लेंगे। रोहित को इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के पूरे के लिए 18 सिक्स की जरूरत है. यदि रोहित ऐसा करने में सफल रहे तो वह दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे जिसके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के होंगे। रोहित के नाम कुल 582 छक्के दर्ज हैं। उन्होंने 464 इंटरनेशनल मैचों में यह 582 सिक्स जड़े हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं जिनके नाम 553 छक्के हैं।
