आखिर वह समय आ ही गया जिसका भारत वासियों को इंतजार था सालों से भारत की जनता जिस पल का इंतजार कर रही थी वह 22 जनवरी को आने वाला है। अयोध्या राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है और 22 जनवरी को यहां भगवान श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है जिसके लिए तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। जिसमें भारत वासियों को निमंत्रण भी भेजे जा रहे हैं। राम मंदिर में भगवान श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी न्योता मिला है जिसने कई शुमार हस्तियों का नाम शामिल है लिए हम जानते हैं कि किस-किस को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का सुनहरा मौका मिला है।

अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 80 देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा जाएगा. मंदिर ट्रस्ट ने इसके लिए एक लिस्ट तैयार की है. वहीं देश विदेश के अपने क्षेत्र में ख्याति प्राप्त करीब 3 हजार लोगों को भी निमंत्रण भेजा जाएगा।

दुनिया भर में मौजूद राम भक्तों के लिए वह शुभ घड़ी अब बहुत ही करीब आ गई है जब राम जन्मभूमि पर रामलला विराजमान होंगे. प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है. राम जन्मभूमि पर रामलाल का दिव्य मंदिर दिन प्रतिदिन अपने आकार और स्वरूप को पा रहा है. वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन को विश्व व्यापी स्वरूप देने में लगा हुआ है. 22 जनवरी 2024 को रामनगरी में देश का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होने जा रहा है.

बॉलीवुड की इन हस्तियों को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज करने का मौका मिला:

प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के लिए न्योता पाने वाली हस्तियों में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, मुकेश अंबानी और अमिताभ बच्चन समेत कई शामिल हैं. इस लिस्ट में ‘रामायण’ सीरियल में भगवान राम और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया का भी नाम शामिल है। आमंत्रण, कारसेवकों के उन परिवारों को भी भेजा गया है, जिनके करीबियों ने 1992 में अपनी जान गंवाई थी। वहीं, दूसरी तरह अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत को राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से कोई न्योता नहीं मिला है

कंगना रनौत उन बॉलीवुड सेलेब्स में हैं, जो अयोध्या जाकर रामलाल के दर्शन भी कर चुकी है।22 जनवरी 2024 को देश के लिए बहुत बड़ा दिन है। इस दिन आयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सेरेमनी है। इस सेरेमनी में देश की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शिरकत करने वाली हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रणदीप हुड्डा, कंगना रानौत और सोनू निगम जैसे सितारे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के एतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। हाल ही में, इन सितारों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता मिला। अब एक और बॉलीवुड अभिनेता को राम मंदिर जाने का इन्विटेशन मिला है। अभिनेता जैकी श्रॉफ उन बॉलीवुड सितारों में शुमार हो गए हैं, जो 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। जैकी और उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ दोनों को ही न्योता मिला। अभिनेता ने एक्स (ट्विटर) पर इन्विटेशन के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए खुद को धन्य बताया है। इन तस्वीरों में जैकी के बेटे टाइगर श्रॉफ़ भी नजर आ रहे हैं।

अगर अभी तक राम मंदिर के मैं श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा में नियट की बात करें तो अनुपम खेर ,अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर ,आलिया भट्ट ,कंगना रनौत ,टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित ,अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया, रणदीप हुड्डा साउथ के एक्टर यश, धनुष ,प्रभास समेत कई सितारों को न्योता मिल चुका है।

अयोध्या में राम मंदिर में श्री रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों शोरों पर:-

अयोध्या में बना रहे श्री राम मंदिर के गर्भ ग्रह का दरवाजा मंगलवार को लगा दिया गया है यह 12 फीट ऊंचा है गर्भ ग्रह में एक ही दरवाजा रहेगा यह महाराष्ट्र की सागौन लकड़ी से बना हुआ है इस पर तांबे की परत लगाकर उसके ऊपर 24 कैरेट के सोने की परत चढ़ाई गई है। बता दें कि मंदिर में कुल 18 दरवाजे होंगे जिसमें गर्भ ग्रह और मुख्य द्वार पर ही सोने की परत चढ़ाई गई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *