RRC North Western Railway Apprentice Recruitment 2024: रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे युवक और युक्तियां के लिए एक शानदार मौका आ गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने अप्रेंटिस के बंपर पदों पर भर्तियां निकाली है। इन इन भारतीयों के लिए दसवी पास भी आवेदन कर सकते हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे ने अप्रेंटिस भर्ती 2024 के तहत बंपर भर्ती नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन मांगे हैं। आवेदन का मोड ऑनलाइन रखा गया है।
जो भी उम्मीदवार प्रशिक्षु पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह आरआरसी, उत्तर पश्चिम रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए 15 साल के उम्मीदवार जो दसवीं पास किए हुए हैं वह भी आवेदन कर सकते हैं इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष रखी गई है यह अप्रेंटिस के पदों पर प्रशिक्षु की भर्ती अजमेर, बीकानेर ,जयपुर, जोधपुर समेत उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्र में की जाएगी।
RRC North Western railway apprentice recruitment 2024 notification details:
रेलवे भर्ती सेल ने उत्तर पश्चिम रेलवे में अप्रेंटिस के कुल 1646 पदों पर भर्तियां आवेदन मांगे हैं नोटिफिकेशन की जानकारी नीचे दी गई है।
- संस्था का नाम : रेलवे भर्ती सेल, उत्तर पश्चिम रेलवे।
- पद का नाम : apprentice
- पदों की संख्या : कुल 1646 पद
- महत्वपूर्ण तारीखे : आवेदन की प्रारंभिक तिथि 10/01/2024, आवेदन की अंतिम तिथि 10/02/2024
- फीस : आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है। एससी ,एसटी ,महिला और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क जीरो है। आवेदन ऑनलाइन मोड से होगा जिसमें फीस सबमिशन भी ऑनलाइन डेबिट कार्ड ,क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है।
- योग्यता : आवेदक को दसवीं पास किया होना चाहिए साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए।
- आयु सीमा : न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष , अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष।
अप्रेंटिस के पदों पर कैसे करें आवेदन:-
आवेदन ऑनलाइन मोड किया जा रहा है इसीलिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करते हुए आवेदन करना होगा।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को उत्तर पश्चिम रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर होम पेज पर उपलब्ध आरआरसी उत्तर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2024 की लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करना होगा।
- इसके लिए एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें इस एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी पूरी जानकारी भरना होगा।
- इसके बाद शुक्ल का भुगतान करने के लिए आपको डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग द्वारा शुल्क का भुगतान करना होगा।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन को सबमिट करना होगा और पेज डाउनलोड करना होगा।
- इसके बाद अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखने के लिए निकल ले।
Official website : rrcnr.org
Note : आरआरसी नॉर्दर्न रेलवे अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2024 के लिए अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के आवेदन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना चाहिए और संबंधित जानकारी को हासिल कर उसके बाद ही अप्लाई करना चाहिए।
