साउथ फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता तेज सजा आजकल बड़े ही चर्चा में चल रहे हैं हाल ही में उनकी फिल्म हनुमान बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई रिलीज होते ही फिल्म ने बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस और वर्ल्ड वाइड अपनी धाक जमा ली है इस फिल्म को लोगों ने अच्छा रिव्यु दिया है पॉजिटिव रिस्पांस मिलने के बाद फिल्म का कलेक्शन बढ़ता ही जा रहा है स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस की भी जमकर तारीफ हो रही है प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के रियल इफेक्टस और नेचुरल बैकग्राउंड ने दर्शकों को काफी प्रसन्न किया है।
तेज सज्जा की फिल्म “हनुमान” ने बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार कलेक्शन:-
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता तेज सजा की फिल्म हनुमान ने पर्दे पर जमकर बवाल मचा दिया है। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था इसके इफेक्ट्स और एनीमेशन ने लोगों का दिल जीत लिया था लोग इसका रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे थे फिल्म के रिलीज होते ही पहले दिन से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों ने बहुत ही अच्छा रिस्पांस दिया है।
फिल्म हनुमान के कलेक्शन को देखते हुए लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं लोगों को फिल्म के रियल इफेक्ट्स और नेचुरल बैकग्राउंड काफी पसंद आ रहे हैं यही वजह है की रिलीज के साथ ही फिल्म ने लोगों से प्रभास की आदि पुरुष को भी ट्रोल करवा डाला था और लोग प्रभास के डायरेक्टर को फिल्म हनुमान के डायरेक्टर से कुछ सीखने को बोल रहे थे। साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन भी कर लिया है।
रिपोर्टर्स के मुताबिक फिल्म हनुमान 25 करोड़ के कम बजट से बनी थी फिल्म ने चार दिनों में ही इंडिया में 55.4 करोड रुपए का बिजनेस कर लिया है वही फिल्म ने पहले ही पैसा वसूल कर लिया है अब पांचवें दिन हनुमान ने 2.09 करोड रुपए और बटोर लिए हैं इसी के साथ भारत में सभी भाषाओं में फिल्म ने अब तक 57.49 करोड रुपए कमा लिए हैं। फिल्म के रिव्यूज पढ़ने के बाद दर्शन और भी ज्यादा फिल्म को देखना पसंद कर रहे हैं। फिल्म में दिखाए गए इफेक्ट्स और एनीमेशन को देखने के लिए लोग सिनेमाघर में फिल्म देखने जा रहें हैं।
वही वर्ल्ड वाइड भी प्रशांत वर्मा की फिल्म हनुमान को काफी पसंद किया जा रहा है फिल्म ने दुनिया भर में अच्छी खासी कमाई कर ली है चार दिनों में फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 72 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है इसके साथ ही ओवरसीज फिल्म बजट के बराबर यानी 25 करोड़ कमा चुकी है इंडिया ग्रास में भी हनुमान का कलेक्शन 47.15 करोड रुपए पहुंच चुका है और फिल्म के आगे अच्छे कलेक्शन करने की उम्मीद की जा रही है क्योंकि फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
तेजा की फिल्म ने प्रभास और कैटरीना की फिल्म को भी लताड़ा:-
इस फिल्म ने सोशल मीडिया पर भी लोगों की खूब तारीफ बटोरी है फिल्म ने पर्दे पर उतरने से पहले भी अच्छा रिस्पांस पाया था और रिलीज होने के दिन से ही फिल्म काफी पॉजिटिव रिस्पांस पा रही है और परदे पर गदर मचा रही है बता दें की रिलीज के साथ ही पहले तो फिल्म ने आदि पुरुष को कंट्रोल करवाया इसके बाद अब इसमें प्रभास की फिल्म सलाह को भी पीछे छोड़ दिया है फिल्म हनुमान के बॉक्स ऑफिस पर आते ही प्रभास की फिल्म सालार का मार्केट डाउन हो चुका है।
रिपोर्टर्स के मुताबिक हनुमान ने कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म मैरी क्रिसमस के भी दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया है और दर्शकों के डिस्ट्रीब्यूशन से फिल्म को काफी नुकसान उठाना पड़ा है बता दें कि फिर मैरी क्रिसमस ने अब तक केवल 11 करोड़ का कारोबार किया है।
