बॉलीवुड के शानदार अभिनेता पंकज त्रिपाठी की ‘मैं अटल हूं’ बीते दिन यानि 19 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। ‘मैं अटल हूं’ में पंकज त्रिपाठी की अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है। वैसे पहले दिन कमाई के मामले में ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है।

कैसा रहा पंकज त्रिपाठी की फिल्म “मैं अटल हूं” का पहला दिन:-

हाल ही में रिलीज हुई पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं मैं उन्होंने देश के सबसे लोकप्रिया प्रधानमंत्री अटल बिहारी का किरदार अदा किया है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर फैंस लंबे समय से इसकी रिलीज का इंतजार कर रह थे। ऐसे में बाजपेयी के जीवन के बारे में विस्तार से बताने के लिए ‘मैं अटल हूं’ आ चुकी है। इस बीच ‘मैं अटल हूं’ के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आ गई है। साथ ही यह भी साफ हो गया कि लोगों ने इसे पहले दिन कितना प्यार दिया है।

कमर्शियल तौर के आधार पर पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ को उतनी बड़ी रिलीज नहीं माना जा रहा है। लेकिन इस मूवी को लेकर फैंस में जो क्रेज देखा जा रहा है, उससे इस फिल्म के पहले दिन ठीक-ठीक कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है। पंकज त्रिपाठी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दिन कोई खास कमाल नहीं किया है फिल्म बहुत कम कलेक्शन करने में कामयाब रही है लोगों ने पंकज त्रिपाठी की अदाकारी को तो पसंद किया लेकिन फिल्म में दमदारी नहीं दिखी।

शुक्रवार को फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो गई लेकिन क्रिटिक्स से इसे बहुत मिले-जुले रिव्यूज मिले।पंकज त्रिपाठी की यह फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्म बताई जा रही थी , लेकिन ‘मैं अटल हूं’ को लेकर पहले दिन जनता में भी बहुत पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ नहीं मिला। इसका असर फिल्म की ओपनिंग पर पड़ा। ‘मैं अटल हूं’ पहले दिन थिएटर्स में उस तरह की शुरुआत नहीं कर पाई जैसी उम्मीद की जा रही थी। देश की सबसे चर्चित राजनीतिक हस्तियों में से एक, अटल बिहारी बाजपेयी की बायोपिक को रिलीज से पहले तो काफी चर्चा मिली। मगर रिलीज के दिन ये चर्चा कलेक्शन में नहीं दिखी।

क्या इन फिल्मों की वजह से नहीं चल पा रही पंकज त्रिपाठी की “मैं अटल हूं” :-

बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्म के रिलीज होने पर, पहले की चल रही फिल्मों का असर तो देखा ही जाता है। जो कि अभी पंकज त्रिपाठी की फिल्म में अटल हूं, पर भी देखा जा सकता है। बाक्स आफिस पर इन दिनों ‘हनुमान’ और ‘गुंटूर कारम’ जैसी साउथ फिल्मों का कब्जा है। जिन्हें लोग बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं और यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करने में जुटी हुई है। इस बीच पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ रिलीज हुई है। ऐसे में फिल्म की ओपनिंग बहुत कम कमाई से हुई है।

रिपोर्टस के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ से खाता खुला है। हालांकि, ये अर्ली एस्टीमेट है। ऑफिशियल डेटा आने के बाद फिल्म की कमाई में थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है। बता दें कि पंकज त्रिपाठी की सोलो रिलीज के हिसाब से ओपनिंग डे पर ‘मैं अटल हूं’ औसतन प्रदर्शन करती नजर आ रही है। डायरेक्टर रवि जाधव के निर्देशन में बनी ‘मैं अटल हूं’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 1 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। हालांकि कमाई के ये आंकड़े पू्र्वानुमान हैं और उन में फेरबदल होता हुआ नजर आ सकता है।

मैं अटल हूं” क्यों नहीं उतरी उम्मीद पर खरा:-

कोई नई फिल्म न होने पर फिर भी ने लोगों को आश्चर्यमेदल दिया है। ‘मैं अटल हूं’ के साथ शुक्रवार को थिएटर्स में कोई बहुत चर्चित फिल्म नहीं रिलीज हुई है। इसके बावजूद पंकज त्रिपाठी की फिल्म जनता को इम्प्रेस करने में बहुत कामयाब नहीं नजर आ रही। पिछले हफ्ते थिएटर्स में रिलीज हुई ‘हनुमान’ अभी भी ऑडियंस की फेवरेट फिल्म बनी हुई है। रवि जाधव के निर्देशन में बनी ‘मैं अटल हूं’ के पास ऑडियंस को इम्प्रेस करके बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने का अच्छा मौका था, मगर फिल्म ये मौके से चूकती नजर आ रही है।

रवि जाधव के साथ रवि विरमानी ने फिल्म की कहानी लिखी है। लीड रोल कर रहे पंकज त्रिपाठी के साथ ही ‘मैं हूं अटल’ में पियूष मिश्रा, दयाशंकर पांडे और प्रमोद पाठक जैसे जानेमाने कलाकारों ने भी काम किया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने अटल जी का रोल करने के लिए बहुत ही संघर्ष किया है और बहुत मेहनत की है यह फिल्म में साफ नजर आ रहा है लेकिन फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी आप देखना यह होगा की फिल्म अपने वीकेंड पर क्या करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *