जगरनाथ रथ यात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं 20 जून को जगरनाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी इसमें भगवान श्री जगन्नाथ जी के साथ बलराम जी और सुभद्रा जी होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस रथयात्रा में भगवान खुद चलकर जनता के बीच आते हैं।

पुरी में जगन्नाथ यात्रा की तैयारी पूरी हो गई है इसकी शुरुआत सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रभु जगन्नाथ के नेत्र उत्सव से होगी ।

इस मौके पर जगन्नाथ ,बलभद्र और देवी सुभद्रा के अलौकिक दर्शन होंगे। अगले दिन मंगलवार को प्रभु जगन्नाथ रथ पर सवार होकर गुंदीचा मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे ।

इस दौरान 25 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है हिंदू धर्म में रथयात्रा का विशेष महत्व बताया जाता है रथयात्रा को उड़ीसा के सिद्ध पुरी नगरी में उत्सव के रूप में मनाया जाता है इस दिन भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण करते हैं।

प्रत्येक वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि के दिन उड़ीसा स्थित सिद्ध नगरी पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाती है रथयात्रा में भगवान के दर्शन के लिए देश-विदेश से लोग पूरी एकत्रित होते हैं

इस बार 20 जून को रात्रि में 10:04 पर शुरू होगी यह रथ यात्रा और समापन 21 जून को शाम 7:09 पर होगा इस दौरान भगवान जगन्नाथ पूरे नगर का भ्रमण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *