वैसे तो भगवान शिव ,भोलेनाथ सच्चे दिल और पवित्र मन से की गई थोड़ी ही भक्ति पर प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों को अपने मन वांछित फल दे देते हैं। परंतु भगवान शिव को जल्दी प्रसन्न करने के लिए अगर आप उनके प्रिय यह पांच पुष्प चढ़ाते हैं तो भोलेनाथ आपकी मनोकामना अवश्य सुनते हैं।
1.परिजात पुष्प: महादेव को पारिजात का पुष्प अत्यंत प्रिय होता है। भक्तजन अगर सोमवार को या किसी भी दिन भोलेनाथ को पारिजात का पुष्प अर्पित करते हैं तो प्रभु उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।

2.मंदार पुष्प: मंदार का पुष्प भी भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है मंदार दो प्रकार का होता है। एक सफेद मंदार और एक जामुनी रंग का जो हमें हर जगह उपलब्ध होता है । मंदार का पुष्प भोलेनाथ को अर्पित करने से वह अत्यंत प्रसन्न होते हैं।

3.शमी पुष्प: शमी का पुष्प भी भोलेनाथ को बहुत प्रसन्न करता है वैसे तो हम शमी पत्र भोलेनाथ पर अर्पित करते हैं कहा जाता है कि एक शमी पत्र 100 बेलपत्र के बराबर होता है। उसी प्रकार शमी का जो पुष्प होता है वह भी भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय होता है और उसके भी कई पुण्य हमें मिलते हैं और भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

4. धतूरे का पुष्प: भोलेनाथ को धतूरे का पुष्प अत्यंत प्रिय है सोमवार का दिन भोलेनाथ की आराधना का दिन माना जाता है अतः सोमवार के दिन भगवान शिव को धतूरे का पुष्प अर्पित करने से हम उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं वैसे तो धतूरे के पुष्प के अलावा धतूरा भी भोलेनाथ को बहुत ही प्रिय है अतः हम धतूरा और धतूरे के पुष्प दोनों भोलेनाथ को अर्पित करके उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।

5. कनेर का पीला फूल: भगवान शिव को कनेर का पीला पुष्प अत्यंत प्रिय है भोलेनाथ की आराधना करने के लिए सोमवार का दिन श्रेष्ठ माना गया है अतः सोमवार के दिन भोलेनाथ के भक्त अगर भगवान शिव को पीले कनेर का फूल चढ़ाते हैं तो वह अपने आराध्य का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

