बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे अपने विवाद पूर्ण बयानों के चलते हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती है लोग उन्हें अपनी एक्टिंग से ज्यादा विवाद पूर्ण बयान की वजह से जानते हैं। 2 फरवरी को ऐसा ही कुछ हुआ 2 फरवरी को पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनके मौत की खबर सामने आई और यह खबर आज की तरह पूरे देश भर में सोशल मीडिया के जरिए फैल गई। मौत की खबर सुन सभी शौक रह गए क्योंकि उनकी मौत एक मिस्ट्री बनी हुई थी।

मैं जिंदा हूं” :

बीते दिन सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुई पूनम पांडे की मौत की खबर मिस्ट्री बन गई थी। पूनम पांडे की मौत की खबर 2 फरवरी की सुबह आई थी। उनकी मैनेजमेंट टीम ने इस बात का ऐलान किया था कि एक्ट्रेस की मौत हो चुकी है। इसका कारण सर्वाइकल कैंसर बताया गया था, लेकिन पूनम पांडे जिंदा हैं। 3 फरवरी को इस सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात का खुलासा किया गया है।

मौत की झूठी खबर का सोशल मीडिया पर किया खुलासा :

2 फरवरी को पूनम पांडे की मौत की झूठी खबर सामने आई थी और अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर फिर तहलका मचा दिया है। वो जिंदा हैं। इसमें पूरा तरह स्वस्थ बैठी हुई वो नजर आ रही हैं। हमेशा अपनी लड़ाइयां और विवाद पूर्ण बयानों से लाइमलाइट में बनी रहने वाली मॉडल पूनम पांडे ने अपनी मौत की झूठी खबर उड़ाई थी और अब दूसरे दिन आकर देश से माफी मांगी है।

एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं जिंदा हूं। सर्वाइकल कैंसर से मेरी मौत नहीं हुई है। दुर्भाग्य से मैं उन हजारों महिलाओं के लिए ये नहीं कह सकती जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर से जंग लड़कर अपनी जान गंवाई है। वो इसके बारे में कुछ नहीं कर पाईं, क्योंकि उन्हें कुछ पता ही नहीं था। मैं आपको यहां बताना चाहती हूं कि किसी दूसरे कैंसर के उलट सर्वाइकल कैंसर को हराना मुमकिन है। आपको बस अपने टेस्ट करवाने हैं और एचपीवी वैक्सीन लगवानी है।

सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूक करना था उद्देश्य :

पूनम पांडे ने 2 फरवरी को अपनी मौत की झूठी खबर सुनाई और उसके पीछे कारण बताया कि सर्वाइकल कैंसर से उनकी मृत्यु हो गई है लेकिन 3 फरवरी पर एक बार फिर उन्होंने अपनी एक वीडियो अपलोड करते हुए सोशल मीडिया के थ्रू लोगों के सामने आई और बताया कि उनकी मौत नहीं हुई है वह जिंदा है केवल वह लोगों को और महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूक करना चाहती थी इसीलिए उन्होंने इतना बड़ा नाटक किया।

पूनम पांडे का ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर भी एक्ट्रेस को निशाने पर ले रहे हैं। कई ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनके मजाक पर उनकी क्लास ली। वहीं कई ने एक्ट्रेस के पिछले पोस्ट और मरने की अफवाह को गलत बताया है। पूनम पांडे ने 2 फरवरी को अपनी मौत की झूठी अफवाह सोशल मीडिया के जरिए फैलाई थी। पूनम पांडे ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलने पर लोगों से माफी मांगते हुए सॉरी भी कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *