IND Vs ENG II test day one :
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है जिसका पहला टेस्ट इंग्लैंड के हक में रहा और दोनों टीमों के बीच 2 फरवरी से दूसरा टेस्ट शुरू हुआ। दूसरे टेस्ट में भारत के दिग्गज बल्लेबाजों को टीम से बाहर रखा गया कुछ चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर रहे तो कुछ अपने निजी कारणों की वजह से नहीं खेल पाए। लेकिन दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत के उभरते सितारों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसमें यशस्वी जायसवाल ने जोरदार बल्लेबाजी की।
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पांच मैच की सीरीज में भारत 0-1 से पीछे है। दूसरे मैच में भारत ने अच्छी शुरुआत की है और यशस्वी जायसवाल के शतक के चलते पहली पारी में पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 336/6 था। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अंग्रेज गेंदबाजी और भारतीय बल्लेबाजी के बीच यशस्वी एक बार फिर से दीवार बनकर खड़े दिखाई दिए हैं पिछले मैच में अर्धशतक के बाद जायसवाल ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन 179 रन बनाए थे।
यशस्वी की परी की बदौलत विशाखा पटना में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन बना लिए थे यशस्वी के साथ आर अश्विन पांच रन बनाकर क्रिस पर टिके हुए थे गौरतलब है कि अब तक इस भरी में भारत के लगभग 53% रन अकेले यशस्वी के बल्ले से निकले थे। अगर अन्य बल्लेबाजों की बात की जाए तो पहले दिन भारत के कप्तान रोहित शर्मा 14 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए उसके बाद शुभमन गिल 34 रन पर श्रेयस अय्यर 27 रन पर रजत पाटीदार 32 रन पर और अक्षर पटेल 27 रन बनाकर वापस लौट गए वहीं भारत ने 17 रन बनाए।
IND Vs ENG II test day second :
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ. राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम 336 रन से आगे रन बनाने के लिए मैदान में उतरी जिसमें यशस्वी जयसवाल और अश्विन नाबाद खेलने उतरे भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 209 रन बनाकर अपनी पारी खत्म की और टीम के 396 के स्कोर पर टीम ऑल आउट हो गई। पहली पारी के मैच में यशस्वी जायसवाल के अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी 40 रन के ऊपर तक भी नहीं बन पाया।
भारतीय टीम का 396 का बड़ा स्कोर केवल यशस्वी जयसवाल की बदौलत ही बना, और कोई भी बल्लेबाज का बल्ला कोई चमत्कार नहीं दिखा पाया। दूसरे दिन का मैच शुरू होते ही भारतीय टीम ने केवल 60 रनों के अंदर ही चार विकेट खो दिए। आर अश्विन केवल 20 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए और यशस्वी 209 रन का शानदार स्कोर बनाकर पवेलियन वापस लौटे। अब मैदान में इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करने के लिए उतर चुकी है अब देखना यह होगा कि भारत के गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों को किस तरह ग्रीस पर आउट करते हैं और इस मैच को जीतने का प्रयास करते हैं।
यशस्वी ने करियर की शानदार पारी खेली :
यशस्वी जयसवाल भारत के उभरते हुए बल्लेबाज हैं यशस्वी ने अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया है और करियर का बेस्ट स्कोर करते हुए शानदार पारी खेली है उन्होंने उन्होंने दूसरे टेस्ट में पहली पारी में कुल 209 रन का योगदान दिया है जो उनके करियर का सबसे बेस्ट स्कोर रहा। यशस्वी जायसवाल ने अपने नाम एक रिकॉर्ड कर लिया है इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज की लिस्ट में करुण नायर का नाम सबसे पहले आता है जिन्होंने 232 रन बनाए थे 2016 में वही अब दूसरा नाम यशस्वी जायसवाल का जडेजा जिन्होंने 2024 में 209 रन की पारी इंग्लैंड के खिलाफ खेली है।
