रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टार फिल्म फाइटर रिलीज होने से पहले साल 2024 की रितिक रोशन की सबसे ज्यादा चर्चित और मोस्ट अवेटेड फिल्म बताई जा रही थी। फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज की गई यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित है जिसमें एयरफोर्स ऑफिसर्स के शौर्य और साहस को बताया गया है फिल्म के रिलीज होने से पहले फिल्म के बारे में बड़ी-बड़ी बातें कही जा रही थी लेकिन फिल्म जिस उसे उम्मीद पर खड़ा नहीं उतर पाई है।
ऋतिक, दीपिका और अनिल कपूर स्टार और यह फिल्म करोड़ के स्लॉट में तो शामिल हो गई है लेकिन बड़े-बड़े फिल्मों को मात नहीं दे पाई है फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में जुटी हुई है लेकिन कछुए की चाल से। फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं फिल्म ने अभी तक 350 करोड़ तक की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है। फिल्म से काफी अच्छी उम्मीदें लगाई जा रही थी क्योंकि यह पहले एरियल एक्शन फिल्म है जिसमें कुछ नया दिखाया गया है लेकिन फिल्म दूसरी एक्शन मूवीज को पीछे छोड़ने में कामयाब नहीं रही है।
फाइटर वर्ल्डवाइड कलेक्शन :
25 जनवरी 2024 को रिलीज हुई फिल्म फाइटर सिनेमाघर में लगे हुए 15 दिन बीत चुके हैं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भले ही यह फिल्म दम तोड़ रही है लेकिन दुनिया भर में कमाई के मामले में फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी बालाकोट एयर स्ट्राइक से प्रेरित बताई है। इस फिल्म में रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण समेत सभी स्टार एयर फोर्स ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर दुनिया भर में 36 करोड रुपए से शुरुआत की थी फाइटर के पहले वीकेंड के पार बॉक्स ऑफिस पर कदम जरूर लड़खड़ाए थे लेकिन अब एक बार फिर से इस फिल्म ने कमाई के मामले में रफ्तार पकड़ ली है वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड रुपए का आंकड़ा पार करने के बाद अब फिल्म 400 करोड रुपए की और तेजी से बढ़ रही है।
प्रतिदिन कमाई 10 करोड़ से कम हो रही :
इंडिया में जहां हर दिन फाइटर 2 से 3 करोड़ का बिजनेस कर रही है तो वही वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कमाई अभी अच्छी चल रही है रिलीज के 15 दिन यानी गुरुवार को दीपिका पादुकोण और रितिक रोशन की इस मूवी ने वर्ल्ड वाइड 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। ओवरसीज मार्केट में फाइटर ने टोटल 87 करोड़ का बिजनेस किया है हालांकि अब शाहिद कपूर की फिल्म “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” फाइटर के रास्ते में कांटा बनकर आने बाली है। ऐसे में देखना यह होगा कि फाइटर के कलेक्शन पर क्या असर पड़ता है।
फिल्म की स्टार कास्ट :
फिल्म सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रितिक रोशन ने लीड रोल निभाया है उन्हीं के साथ फीमेल लीड रोल में दीपिका पादुकोण ने उनके साथ निभाया है बता दें कि दर्शकों ने पहली बार बड़े पर्दे पर दीपिका और रितिक रोशन की केमिस्ट्री देखी है। इस फिल्म में अनिल कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई है और करण सिंह ग्रोवर ने और संचित शेख ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई है।
रितिक रोशन दीपिका पादुकोण अनिल कपूर करण सिंह ग्रोवर की इस फिल्म ने अभी तक 330 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है फिल्म ने अपने रिलीज होने के दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई की थी जो की 64 करोड़ 57 लाख थी। उसके बाद फिल्म ने तीसरे दिन 56 करोड रुपए और चौथे दिन 52 करोड रुपए की कमाई की थी उसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आती रही और अब फिल्म 10 करोड़ से अंदर की कमाई कर रही है।
