Bhool Bhulaiya 3 :
साल 2007 में आई फिल्म भूल भुलैया जिसमें अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था और इसमें फीमेल लीड रोल में विद्या बालन नजर आई थी। यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल रही थी और इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था सुपरडूपर हिट होने के बाद इस फिल्म का सालों बाद दूसरा पार्ट आया। साल 2022 में भूल भुलैया का पार्ट 2 रिलीज किया गया जिसमें अहम भूमिका कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने निभाई थी इस फिल्मों में दर्शकों ने अक्षय कुमार और विद्या बालन को खूब याद किया था।
भूल भुलैया 3 की शूटिंग हुई शुरू :
अब बॉलिवुड फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर हॉरर-कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी “भूल भुलैया” का तीसरा पार्ट जल्द ही आने वाला है। इस तीसरे पार्ट की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। साल 2022 में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म भूल भुलैया 2 सुपरहिट हुई थी और साल 2023 में ‘भूल भुलैया 3’ की अनाउंसमेंट हो गई थी। इस फिल्म में भी कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे। अब कार्तिक आर्यन ने फिल्म के तीसरे संसकरण की रिलीज डेट के बारे में बता दिया है और साथ ही फिल्म में विद्या बालन की एंट्री की जानकारी भी फैंस को दी है।
असली मंजूलिका यानी विद्या बालन की फिल्म में होगी एंट्री :
फिल्म भूल भुलैया 3 एक बार फिर दर्शकों को डराने और हंसाने आ रही है। इस फिल्म का पार्ट 2 2022 में आया था जिसमें लोगों ने असली मंजूलिका को बहुत याद किया था इसलिए मेकर्स इस बार दर्शकों के लिए एक तोहफा लेकर आए हैं। इस फिल्म में एक बार फिर कार्तिक आर्यन ‘रूह बाबा’ बनेंगे और डरावने केस को सॉल्व करते नजर आएंगे। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने फिल्म भूल भुलैया 3 की अहम जानकारी फैंस के लिए शेयर की है। उन्होंने भूल भुलैया के पहले और दूसरे पार्ट का ‘मेरे ढोलना सुन’ गाना शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा, ‘और ये हो रहा है…ओरिजनल मंजूलिका वापस आ रही है। भूल भुलैया की दुनिया में, सुपर थ्रिल्ड स्वागत है। आपका विद्या बालन. इस दिवाली भूल भुलैया 3 के पटाखे बजेंगे।
कब होगी फिल्म रिलीज :
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म “भूल भुलैया 2” साल 2022 में रिलीज हुई थी, जिसने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। उस फिल्म को अनीस बजमी ने निर्देशित किया था, जिसमें कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू मुख्य किरदारों में नजर आए थे। इसके पहले साल 2007 में फिल्म भूल भुलैया आई थी जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था और उसमें अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए थे। अक्षय कुमार, शाइनी आहूजा, राजपाल यादव, परेश रावल और विद्या बालन जैसे सितारों से सजी उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।
उस फिल्म में मंजूलिका विद्या बालन बनी थीं जिन एक आइकॉनिक रोल अदा किया था और ‘भूल भुलैया 3’ में भी विद्या बालन एक बार फिर मंजूलिका बनकर लोगों को हंसाने और डराने आएंगी। ‘भूल भुलैया 3’ का निर्देशन अनीस बजमी ही कर रहे हैं, इसका प्रोडक्शन भूषण कुमार ने संभाला है। फिल्म के रिलीज को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है की फिल्म दिवाली 2024 पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, राजपाल यादव, कियारा आडवाणी जैसे सितारे नजर आएंगे।
