RRB Technician Recruitment 2024 (Railway Vacancy 2024) : सरकारी नौकरी के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे और रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे युवक और युवतियों के लिए अब एक सुनहरा मौका आ चुका है। रेलवे विभाग (रेलवे भर्ती बोर्ड RRB) ने टेक्नीशियन के बंपर पदों पर भर्ती नोटीफिकेशन जारी किया है। जी हां, रेलवे डिपार्टमेंट ने हाल ही में टेक्नीशियन के 9000 से ज्यादा रिक्त पदों को भरने का फैसला कर लिया है और भर्ती नोटफिकेशन जारी करते हुए आवेदन की मांग की है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन के कुल 9144 पदों पर भर्ती का विस्तृत नोटफिकेशन जारी किया है। आरआरबी में टेक्नीशियन के कुल 9144 पदों में से टेक्नीशियन के विभिन्न ग्रेडो में इनको विभाजित किया गया है। जिसकी पूर्ण जानकारी निम्नलिखित बताई गई है।

भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन का मोड ऑनलाइन रखा गया है अर्थात आपको आवेदन के लिए विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अतः योग्य और इच्छुक उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उसके पश्चात आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया चालू है अर्थात आवेदन की अंतिम तिथि अप्रैल माह में है। आप आवेदन की अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर दें , अन्यथा अंतिम तारीख निकलने के बाद आपका कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

RRB Technician Recruitment 2024 Notification Details:

आरआरबी यानी रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा टेक्नीशियन के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन डिटेल इस प्रकार है;

  • संस्था का नाम : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी/RRB)
  • पद का नाम : टेक्नीशियन के विभिन्न पद
  • पदों की संख्या और पदों का विवरण : आरआरबी ने टेक्नीशियन के कुल 9144 पदों पर रिक्तियां जाहिर की है। जिसमें से टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के 1092 पद है एवं टेक्निशियन ग्रेड 3 के 8052 पद है।
  • Technician Grade l Signal: 1092 vacancy
  • Technician Grade lll: 8052 vacancy
  • महत्वपूर्ण तारीखे : आवेदन की प्रारंभिक तिथि 9 मार्च 2024 एवं फीस भरने की प्रारंभिक तिथि भी यही रखी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2024 रखी गई है।
  • आयु सीमा : आयु सीमा अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग रखी गई है, जैसे: टेक्निशियन ग्रेड l सिग्नल के आवेदकों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 36 वर्ष रखी गई है। वहीं अगर हम टेक्नीशियन ग्रेड lll के आवेदकों की बात करें तो इसकी न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष रखी गई है।

आयु सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी, आयु सीमा की सटीक और सही गणना के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की सम्बन्धित अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

  • योग्यता : टेक्नीशियन के विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग रखी गई है।

टेक्नीशियन ग्रेड l सिग्नल : कुल 1092 पद , योग्यता -टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के पदों पर अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी ने इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा या फिजिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक/ कंप्यूटर/ आईटी/ इंस्ट्रूमेंटेशन के साथ बीएससी उत्तीर्ण किया हो।

टेक्नीशियन ग्रेड lll : कुल 8052 पद , योग्यता – 10वी पास और अपने सम्बन्धित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट।

  • आवेदन शुल्क :
  • जनरल , ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटिगरी के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है एवं सीबीटी एक परीक्षा में जो भी हिस्सा लेगा उसके लिए ₹400 लौटा दिए जाएंगे।
  • एससी, एसटी, महिला, ईबीसी ,दिव्यांग कैटेगरी के आवेदकों के लिए फीस ₹250 रखी गई है एवं सीबीटी एक परीक्षा में जो हिस्सा लेंगे उन अभ्यार्थियों के ₹250 लौटा दिए जाएंगे।
  • चयन प्रक्रिया : चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले अभ्यर्थी की लिखित परीक्षा ली जाएगी, उसके बाद मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा। इस बार आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती में सिर्फ एक ही पेपर होगा। यह आवेदकों के लिए एक अच्छी खबर है, क्योंकि साल 2018 में जब एएलपी टेक्नीशियन की भर्ती की गई थी उसमें दो चरणों में सीबीटी एग्जाम लिया गया था।
  • सैलरी : आरआरबी टेक्नीशियन की सैलरी विभिन्न पदों के अनुसार ₹19900 से ₹63200 /- माह है।

How to apply for RRB Technician Recruitment 2024 :

रेलवे भर्ती बोर्ड में निकली टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक को कुछ आसान से चरणों को पूर्ण करना होगा जो इस प्रकार है;

  • सबसे पहले आवेदक को रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा। उसके बाद इन चरणों को पूरा करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर जाकर रिक्रूटमेंट के क्षेत्र पर क्लिक करना होगा। जहां आपको रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा टेक्नीशियन के पदों पर निकली वैकेंसी का नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
  • अब आपको रेलवे टेक्निशियन रिक्रूटमेंट 2024 के क्षेत्र पर जाकर इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन पूर्ण करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म फिल करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक भर दें।
  • अब मांगे गए सभी संबंधित डॉक्यूमेंट को अपलोड कर दें।
  • अब अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस सबमिट करनी होगी। फीस सबमिट करने के बाद एक बार फिर से रिचेक करने के लिए फॉर्म को ध्यान पूर्वक पढ़ ले एवं कोई त्रुटि होने पर तुरंत सुधार ले।
  • उसके बाद सबमिशन के लिए सबमिट बटन पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • पूरी प्रक्रिया होने के बाद भविष्य के लिए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

Official website : रेलवे भर्ती बोर्ड के टेक्नीशियन के पदों पर निकली भर्ती के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन कुछ इस प्रकार है, indianrailways.gov.in

Note : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वह आवेदन करने से पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करे एवम संबंधित नोटिफिकेशन को और सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़ें; जैसा की आयु सीमा की गणना , योग्यता और भी इस तरह की संबंधित जानकारी जिसमें आपको संशय पैदा होता है, उसके लिए आप विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें और पूर्ण जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *