सार :
साल 2024 में आईपीएल का 17वा सीजन का आज 68 व मैच टूर्नामेंट का अहम पड़ाव है। धोनी बनाम विराट कोहली की जंग से टूर्नामेंट की चारों प्लेऑफ टीमे तय हो जाएगी। कोलकाता, राजस्थान, हैदराबाद प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है जबकि चौथी टीम सीएसके और बेंगलुरु के मैच से तय हो जाएगी। आज का यह मुकाबला सबसे ज्यादा अहम होने वाला है और दो दिग्गज टीमों की टक्कर देखने को मिलने वाली है यह मैं शाम 7:30 से बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू हो जाएगा। तो आईए जानते हैं पिच रिपोर्ट, मैच प्रिडिक्शन, प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी विस्तार में।
विस्तार :
आईपीएल सीजन 17 के लीग स्टेज का संभवत सबसे बड़ा मुकाबला आज यानी शनिवार को बेंगलुरुके चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा इसके लिए टॉस ठीक आधे घंटे पहले शाम 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट है। चेन्नई के स्पिनर रविंद रविंद्र जडेजा बेंगलुरु की टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को सात बार और विराट कोहली व दिनेश कार्तिक को तीन-तीन बार आउट कर चुके हैं ।अगर हम डुप्लेसिस की बात करें तो वह एक बार भी जडेजा से आउट नहीं हुए हैं, लेकिन उनके सामने स्ट्राइक रेट सिर्फ 119 का ही है। वहीं चेन्नई के लिए आज सबसे बड़ी मुश्किल विपक्षी खेमे स्टार बैट्समैन विराट कोहली होंगे। विराट सीजन की तेरा पारियों में सबसे ज्यादा 661 रन बना चुके हैं शुरुआती 6 मैचों में उनका स्ट्राइक रेट केवल 131 रन था लेकिन उसके बाद उन्होंने 193 रन के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है। पावरप्ले 163 का स्ट्राइक रेट किसी आईपीएल सीजन में उनके लिए सबसे अधिक है। धोनी बनाम विराट कोहली की जंग से टूर्नामेंट की चारों प्लेऑफ टीमे तय हो जाएगी। कोलकाता, राजस्थान, हैदराबाद प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है जबकि चौथी टीम सीएसके और बेंगलुरु के मैच से तय हो जाएगी।
आज के मैच में आईपीएल 2024 सीजन 17 का की चौथी प्लेऑफ टीम मिल जाएगी। इसके बाद बचे दो मैच डेड रबर होंगे यानी उनका प्लेऑफ के चार स्थानों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन टॉप 2 की रेस जारी रहेगी अगर राजस्थान बचा हुआ मैच जीत जाती है तो वह टॉप टू में पहुंच जाएंगे। वहीं उनकी हार से हैदराबाद और जबकि इन दोनों टीम की हार से चेन्नई के पास टॉप 2 फिनिश का मौका मिल सकता है।
आईपीएल 2024; मैच 68, R”CB Vs CSK” :
आईपीएल 2024 सीजन 17 अब अपने अंतिम चरणों में पहुंच चुका है। आज इस आईपीएल सीजन का 68व मुकाबला खेला जाने वाला है। बता दें कि आईपीएल में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेंगलुरु में होने वाला है। जो शाम 7:30 से शुरू हो जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट यानी करो या मरो का मैच है। अंतिम चार में पहुंचने के लिए टीमों को यह मुकाबला जितना होगा हालांकि बेंगलुरु के लिए यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है। टीम को जीत के साथ साथ समीकरण को भी ध्यान में रखना होगा। उसे चेन्नई को 200 रन बनाकर कम से कम 18 रन से हराना होगा या इतना ही टारगेट 18.1 ओवर में चेज करना होगा। अगर बेंगलुरु जीत का यह अंतर अचीव नहीं कर पाती है तो हार के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स नेट रन रेट से प्लेऑफ में अपनी जगह बना लेगी। बेंगलुरु पिछले 5 मैच मैच जीत कर वापसी कर चुकी है। चेन्नई पिछले पांच में से तीन मैच जीती है और दो मैच हारी है। सीजन के ओपनिंग मैच में चेन्नई ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया था।
चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलूरु पिच रिपोर्ट :
आईपीएल 2024 के सीजन 17 में आज 68वा मुकाबला विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सीएसके की टीम के बीच आरसीबी के होम ग्राउंड पर होने जा रहा है। अब अगर चिन्नास्वामी स्टेडियम के पिच की बात करें तो बेंगलुरु की एम चिन्नास्वामी की पिच हमेशा से बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन जानी जाती रही है। इस मैदान पर खूब चौके और छक्के लगते हैं। और शानदार स्कोर बनाया जा सकता है। मैदान छोटा होने के कारण यहां मिस हिट में भी बाउंड्री की संभावना बनी रहती है। वहीं इस मैदान पर टॉस की बात करें तो पहले बैटिंग और बॉलिंग दोनों में कुछ अधिक अंतर नहीं होने वाला है। इसके अलावा यहां की आउटफील्ड बल्लेबाजों के लिए जन्नत साबित होती है। अगर हम इस सीज़न की बात करें तो आईपीएल के 17 वें सीजन में इस मैदान पर अब तक कुल चार मैच खेले जा चुके हैं। देखा गया है कि गेंदबाज भी इस मैदान पर अपना कमाल दिखा सकते हैं। ओस नहीं होने के कारण दूसरी पारी में बैटिंग करना काफी रहता है। ऐसे में मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
CSK Vs RCB हेड टू हेड :
आज का मुक़ाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है क्योंकि aj do दिग्गजों की टीमों के बीच टक्कर होगी। अगर हम दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मैच रिकॉर्ड की बात करें तो आरसीबी और सीएसके की टीमें अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल मिलाकर 32 बार आमने सामने आ चुकी हैं। इसमें से 10 मैच आरसीबी ने अपने नाम किए हैं, वहीं 21 मुकाबले सीएसके ने जीते हैं। एक मैच ऐसा भी रहा, जिसका परिणाम नहीं निकल सका है। यानी इस लिहाज से देखें तो सीएसके का पलड़ा भारी है। लेकिन मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा। अपने होम ग्राउंड पर आरसीबी की टीम कुछ अलग ही अंदाज में खेलती है। हालांकि इससे पहले जब इसी साल दोनों टीमें एक दूसरे से भिड़ी थीं, तब चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी थी। अब आज कौन सी टीम जीतेगी और किसको हार का सामना करना पड़ेगा यह आज के मैच में ही पता चलेगा।
दोनों टीमों की अंक तालिका में स्थिति :

IPL सीजन 17 का आज 68वा मुकाबला आईपीएल की दो दिग्गज टीमों के बीच होने जा रहा है। जी हां क्रिकेट में अपना एक नाम कमानेवाले दिग्गज क्रिकेटर महेंद्रसिंह धोनी और विराट कोहली का आज आमना सामना बेंगलुरु के होमग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। इस आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कोई खास प्रदर्शन नहीं रहा है लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने हमेशा की तरह अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने फैंस को निराश नहीं किया है। अगर हम दोनों टीमों की अंक तालिका में स्थिति की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से काफी अच्छी नजर आ रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का चेन्नई सुपर किंग्स दोनों का ही आज 14वे मैच होने जा रहा है और आखिरी लीग मैच होगा। बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स की अंकतालिका में स्थिति चौथे स्थान पर है तो वही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अंक तालिका में सातवें स्थान पर स्थित है। आज का मैच बाद ही दिलचस्ब होने वाला है। वैसे तो दोनों टीमों के बीच काफी अंतर है लेकिन आज चेन्नई सुपर किंग जीतने की पूरी कोशिश करेगी और प्लेऑफ मैं अपनी जगह पक्की करने के लिए की जान से मेहनत करने वाली है तो वही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी इस रेस में खुद को देखने के लिए आज का मैच जीतना चाहेगी लेकिन उनका नेट रन रेट चेन्नई सुपर किंग से काफी कम है इसलिए उन्हें आज कामैच बेहद शानदार तरीके से जीतना होगा और वह चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ में जाने से रोकने के लिए भी पूरी कोशिश करेगी।
दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी :
चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मिशेल सेंटनर/रिचर्ड ग्लीसन, सिमरजीत सिंह, महेश थीक्षाना।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज।
