सार :

बॉलीवुड की चटपटी और खास खबरों को लेकर न्यूज़ खबरी एक बार फिर से पेश है। बताने के बॉलीवुड के शानदार अभिनेता राजकुमार राव हालही में श्रीकांत फिल्म में नजर आए थे। फिल्म ने करोड़ों का कारोबार कर लिया है। आज हम जानेंगे बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 में क्यों नजर नहीं आएंगे अनिल कपूर, साथ ही नायक 2 फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट, वही फिल्म एनिमल के शानदार विलन अब प्रियदर्शन की इस धांसू फिल्म में अहम किरदार निभाने जा रहे हैं। आईए जानते हैं बॉलीवुड की टॉप खबरें विस्तार में।

विस्तार : बॉलीवुड की कुछ खास खबरों को लेकर आज न्यूज़ खबरी तैयार है। वैसे तो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में और एंटरटेनमेंट जगत में हर दिन कोई ना कोई चटपटी खबर बनी रहती है, जो दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है और अपडेट देती रहती है। इस बीच हम बॉलीवुड जगत और एंटरटेनमेंट जगत की कुछ टॉप न्यूज को लेकर आ गए हैं।

  • बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मंजे हुए कलाकार राजकुमार राव इस महीने फिल्म श्रीकांत में नजर आए हैं फिल्म में उनकी अदाकारी बहुत सराहनीय है। राजकुमार ने एक नेत्रहीन व्यक्ति का किरदार निभाया है और फिल्म अकेले ही बॉक्स ऑफिस और सिनेमाघरों में डटी हुई है। श्रीकांत बेशक धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है लेकिन फिल्म को सिनेमाघर में दशकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है अभी तक फिल्म ने करोड़ों का कारोबार भी कर लिया है। इसी महीने राजकुमार राव की एक और फिल्म मिस्टर और मिसेज माही भी रिलीज हो रही है
  • बॉलीवुड के शानदार अभिनेता और धर्मेंद्र के सुपुत्र बॉबी देओल ने बॉलीवुड फिल्मइंडस्ट्री में फिल्म एनिमल सेशानदार काम कम बैक कर लिया है और अब वह बैक टू बैक बड़ी बजटफिल्मों में नजर आने वाले हैंबता दिन की बॉबीदेवल पान इंडिया फिल्म कांगूबामें में खलनायक का रोल निभा रहे हैं वहीं इसकेबाद उन्होंने प्रियदर्शन कीफिल्म में अहम किरदार निभाने का फैसला कर लियाहै इस फिल्ममें भी वह खलनायक के रूप में नजर आएंगे।
  • बॉलीवुड की शानदार फिल फिल्म फ्रेंचाइजी हाउसफुल का पांचवा पार्ट जल्द ही आने वाला है। यह एक कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है की फिल्म में अनिल कपूर नहीं दिखाई देंगे। बताया जा रहा है फीस इशू की वजह से अनिल कपूर ने यह फिल्म छोड़ दी है।
  • वही फिल्म नायक 2 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है की फिल्म में अनिल कपूर और रानी मुखर्जी की जोड़ी एक बार फिर नजर आने वाली है। जैसा कि हम जानते हैं बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों का सीक्वल बनाने का ट्रेंड काफी चल रहा है और फिल्म नायक एक बहुत पॉपुलर फिल्म है जिसके मेकर्स ने इसका दूसरा पार्ट बनाने का फैसला कर लिया है और जल्द ही फिल्म पर काम भी करने जा रहे हैं। वही सूत्रों से पता है कि इस फिल्म में एक बार फिर से दर्शक रानी मुखर्जी और अनिल कपूर की जोड़ी को देखेंगे।

“श्रीकांत” ने किया करोड़ों का कारोबार, टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन :

राजकुमार राव और अलया एफ की फिल्म श्रीकांत बेशक धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में लगी हुई है। लेकिन इस फिल्म को दशकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म ने करोड़ों की कमाई भी कर ली है। फिल्म को रिलीज हुए पूरे 8 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है हालांकि श्रीकांत की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की रफ्तार बहुत धीमी है लेकिन फिर भी यह फिल्म टिकट काउंटर पर अपनी पकड़ मजबूत बने हुए हैं और हर दिन करोड़ों में कलेक्शन कर रही है। बता दें की रिलीज के आठवें दिन तक फिल्म ने लगभग 20 करोड रुपए कमा लिए हैं। राजकुमार हरानंदानी के निर्देशन में बनी फिल्म श्रीकांत दृष्टिबाधित उद्योगपति और पोलैंड इंडस्ट्री के फाउंडर श्रीकांत बोला की बायोपिक है। फिल्म में राजकुमार राव ने श्रीकांत का किरदार निभाया है। इस फिल्म की इंस्पायरिंग कहानी और राजकुमार राव की दमदार एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री ज्योतिका ने भी अहम किरदार निभाया है वह फिल्म में श्रीकांत की शिक्षिका बनी है।

वहीं अगर हम फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म श्रीकांत ने रिलीज के दिन कुल 2.25 करोड रुपए की कमाई की थी, उसके बाद दूसरे दिन 4.2 करोड रुपए कमाए, तीसरे दिन 5.25 करोड रुपए की कमाई की, चौथे दिन 1.65 करोड रुपए, पांचवे दिन 1.6 करोड़ और सातवें दिन 1.4 करोड़ की कमाई की इसी के साथ श्रीकांत ने एक हफ्ते में 17.85 करोड़का कलेक्शन किया है अभी भी वह बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है और अगर हम आठवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो दूसरे फ्राइडे को फिल्म 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया है और कुल कलेक्शन 19.20 करोड रुपए हो गया है फिल्म जल्द ही 20 करोड़का आज आंकड़ा पार कर लेगी।

एनिमल के बाद अब प्रियदर्शन की इस धांसू फिल्म में बॉबी देओल निभाएंगे अहम भूमिका :

एनिमल फिल्म से शानदार कम बैक कर चुके बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बॉबी देओल अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख कर चुके हैं। एनिमल के बाद उन्हें फिल्म कंगुवा में देखा जाएगा। वहीं अब सूत्रों के हवाले से पता चला है कि सैफ अली खान ने अपनी आगामी फिल्म के लिए प्रियदर्शन के साथ हाथ मिलाया है। इस थ्रिलर फिल्म में वह एक दृष्टिहीन व्यक्ति की भूमिका में नजर आने वाले हैं। ऐसी चर्चा है कि प्रियदर्शन शूटिंग को 40 दिन में खत्म कर देंगे। अब फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि बॉबी देओल भी फिल्म से जुड़ चुके हैं और वह सैफ अली खान के साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक फिल्म में बॉबी देओल खलनायक की भूमिका मैं नजर आएंगे। अभिनेता फिर इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं निर्माता ने बॉबी से बातचीत की है और उन्हें स्क्रिप्ट भी सुना दी है दिलचस्प बात यह है कि बॉबी ने इस फिल्म मैं अपनी रुचि दिखाई है।

इस फिल्म में सैफ अलीखान और बॉबी देओल का आमना सामना होगा। इसकी शूटिंग जुलाई 2024 में शुरू होने वाली है फिलहाल इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन जल्द ही इस पर कोई बड़ी अपडेट आने वाली है अगर हम बॉलीवुड के अभिनेता बॉबी देओल की बात करें बेहतर फिल्म कंगुवा में खतरनाक विलेन का रोल अदा कर रहे हैं। जिससे उनका लुक भी वायरल हो चुका है फिल्म में वह धांसू किरदार निभा रहे हैं और बहुत ही खतरनाक दिख रहे। इस फिल्म की कहानी अभी तक की कहानियों से काफी हटकर है। कांगूवा एक पैन इंडिया फिल्म है। इस फिल्म में सूर्या और बॉबी देओल के अलावा दिशा पाटनी , जगपति बाबू और योगी बाबू भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

नायक 2″ में एक बार फिर नज़र आयेगी यह शानदार जोड़ी :

बॉलीवुड की एक बेहद ही पापुलर फिल्म नायक को 22 साल पूरे हो चुके हैं फिल्म के सीक्वल को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। कुछ समय पहले ही फिल्म के सी कॉल को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई थी की फिल्म के मेकर अब फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने जा रहे हैं। जी हां नायक 2 साल 2001 में आई फिल्म नायक का सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर इस खबर को कंफर्म कर चुके हैं। साथ ही मेकर्स ने बताया की फिल्म में लीड कास्ट के रूप में अनिल कपूर और रानी मुखर्जी की साथ आएंगे। इसके बाद दर्शकों को एक बार फिर यह पॉपुलर जोड़ी बड़े पर्दे पर देखनेको मिलेगी। बता देकी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा और जल्दही इसका अनाउंसमेंट भी किया जाएगा प्रोड्यूसर ने यह भी बताया है कि स्क्रीनप्ले पर काम शुरू हो चुकाहै मार्क्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि अनिल कपूर और रानी मुखर्जी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाए।

हाउसफुल 5″ में नजर नहीं आयेंगे अनिल कपूर :

बॉलीवुड की शानदार फिल्म फ्रेंचाइजी हाउसफुल का पांचवा पार्ट जल्द ही आने वाला है। यह एक कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी है जिससे लोग काफी पसंद करते हैं अब इस फिल्मको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है की फिल्म में अनिल कपूर नहीं दिखाई देंगे। बतायाजा रहा है फीस इशू की वजह से अनिल कपूर ने यह फिल्म छोड़ दी है। हाउसफुल 5 में नाना पाटेकर और अनिल कपूर की जोड़ी को एकबार फिर से साथ में दर्शन देखना के लिए दर्शन उत्साहित थे हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि इस जोड़ी को देखने के लिए इसका इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि अनिल कपूर ने फिल्म से नाम वापस ले लिया है और अब वह इस फिल्म में नजर नहीं आने वाले हैं बतायाजा रहा है इसका अहम कारण उनकी फीस इश्यूज है। वहीं अब कहां जा रहा है कि मार्क्स नाना पाटेकर कीभूमिका पर फिर से कम कर रहे हैं क्योंकि फिल्ममें उनकी अनिल कपूर केसाथ जोड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *