सार :

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री औरइंटर एंटरटेनमेंट जगत से दिल्ली कोई ना कोई चटपटी न्यूज़ सामने आती रहती है। जिनका दर्शक और फैंस भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। बॉलीवुड टॉप न्यूज में आज काफी इंटरेस्टिंग न्यूज़ सामने आई है। बता दें कि पापुलर वेबसीरीज पंचायत का तीसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने जा रहा है जिसका इंतजार दर्शक काफी लंबे समय से कर रहे थे, साथ ही अगले महीने रिलीज हो रही कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म “चंदू चैंपियन” से उनका नया पोस्टर रिलीज हुआ है और ट्रेलर रिलीज डेट भी आउट कर दी गई है। इसी के साथ अर्जुन कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म “सिंघम अगेन” की शूटिंग पूरी कर ली है। इसका अपडेट उन्होंने स्वयं अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिया है।

विस्तार : बॉलीवुड की कुछ खास खबरों को लेकर आज न्यूज़ खबरी तैयार है। वैसे तो बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट जगत में हर दिन कोई ना कोई चटपटी खबर बनी रहती है, जो दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है और अपडेट देती रहती है। इस बीच हम बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट जगत की कुछ टॉप न्यूज को लेकर आ गए हैं।

  • मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज पंचायत का तीसरे सीजन का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। क्योंकि जल्द ही यह वेब सीरीज अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग होने वाली है। लोगों की बेसब्री और इंतजार के बीच मेकर्स ने वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो बेहद ही इंटरेस्टिंग और मजेदार है। ट्रेलर के रिलीज होते ही कुछ मिनट में ही इसे मिलियंस में व्यूज भी मिल चुके हैं जिससे इस वेब सीरीज की पापुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
  • वही कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड और उनके करियर की माइलस्टोन फिल्म चंदू चैंपियन अगले महीने रिलीज होने जा रही है। जिसकी प्रमोशन का काम जोरों शोरों से चल रहा है। कार्तिक आर्यन भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में पीछे नहीं है। पिछले तीन दिनों से फिल्म को लेकर कोई ना कोई अपडेट सामने आ रहा है और नए-नए पोस्टर रिलीज किए जा रहे हैं जो बेहद ही चौंकाने वाले हैं इनमें कार्तिक आर्यन का नया अवतार देखने को मिल रहा है।
  • रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन में विलन का रोल निभाने वाले अर्जुन कपूर ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने फिल्म के शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है और फिल्म के बारे मैं तारीफ करते हुए अपने आप को खुशनसीब बताया है बता दे की फिल्म सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर विलन का रोल निभा रहे हैं। इस अवतार में उन्हें लोग पहली बार बड़े पर्दे पर देखने जा रहे हैं।

“पंचायत” 3 का इंतज़ार हुआ खत्म ट्रेलर के बाद जल्द स्ट्रीम होगी सीरीज :

अमेजॉन प्राइम वीडियो की फेमस वेब सीरीज और लोगों के बीच सबसे ज्यादा चर्चित और मोस्ट अवेटेड वेबसीरीज पंचायतका तीसरा सीजन जल्द ही आने वाला है। बीते दिनों इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज करदिया गया है ढाई मिनट के इस ट्रेलर में फुलेरा गांव की राजनीति और प्रधान सचिव अभिषेक की लव स्टोरी की झलक देखने को मिली है यह ट्रेलर बाद ही इंटरेस्टिंग नजर आ रहा है हर बार की तरह इस बार भी इस वेब सीरीज में हंसी मजाक और इमोशंस का रोलर कोस्टर ड्राइव होने वाला है जिससे लोग काफी पसंद भी करते हैं। शो के इससीजन में टोटल 8 एपिसोड होंगे दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित यह वेब सीरीज 28 मेंसे प्राइम वीडियो पर सरिता होगी। अगर हम ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर में जहां एक तरफ सचिन जी गांव में हो रही फालतू पॉलिटिक्स से बचकर पढ़ाई पर ध्यान देना चाहते हैं वहीं दूसरी तरफ फुलेरा गांव में अब पंचायत चुनाव होने वाले हैं पिछले सीजन के एमएलए साहब प्रधान जी और सचिन जी की नाक में दम कर देने के बाद दोनों को नौकरी से हाथ धोने की धमकी दे चुके हैं। अब एक और वनराकस इन दोनों के पीछे पड़ गया है। बता दे के पंचायत 3 का प्रीमियम हिंदी भाषा के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में भी किया जाएगा। सीरीज में कलाकारों की बात करें तो स्टारकास्ट मैं नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, जितेंद्र कुमार, फैसल मलिक, चंदन राय सांविका जैसे कलाकारों ने काम किया है।

कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म चंदू चैंपियन का दूसरे पोस्टर ने उड़ाए होश :

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उभरते हुए सितारे कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है और अब मार्क्स आए दिन फिल्म से कोई ना कोई अपडेट दे रहे हैं और पोस्टर रिलीज कर रहे हैं बीते कुछ दिनों से रोज फिल्म से कार्तिक आर्यन का नया पोस्टर रिलीज किया जा रहा है जो बेहद ही इंस्पायरिंग है ऐसे में मूवी के प्रमोशन का काम शुरू हो चुका है अब कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन की ट्रेलर रिलीज डेट भी आउट कर दी है। बीते दिन एक्टर का एक शानदार पोस्टर रिलीज किया गया जिसमें वह बॉक्सिंग करतेहुए बॉक्सर के रूप में नजर आ रहे यह पोस्ट बहुत ही शानदार और इंस्पायरिंग है बताडी की बता दें कि इस फिल्मसे कार्तिक आर्यन के जितने भी लुक आउट हुए हैं वह सभी ही चौंकाने वाले हैं। इस रूप मैं कार्तिक आर्यन को पहले कभी नहीं देखा गया यह फिल्म उनके करियरकी बेस्ट फिल्म होने वाली है इसफिल्म में उन्होंने एक बहुत ही इंस्पायरिंग और चैलेंजिंग रोल निभाया है जिसके लिए उन्हें खड़ा संघर्ष करना पड़ा और उन्होंने काफी मेहनत की मेहनत जो उनके पोस्ट में साफ नजर आ रही है।

अपनी अपकमिंग फिल्म चंदू चैंपियन के प्रमोशन में कार्तिक आर्यन कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं एक्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा एक्टिव नजर आ रहे हैं कार्तिक आर्यन ने 17 में मैं यानी आज एक पोस्ट शेयर करतेहुए अपनी अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट कोभी उजागर कर दिया है उन्होंने फिल्म का नया पोस्ट शेयर किया जिसमें एक्टर वॉर जॉन में दिख रहे चंदू चैंपियन का यह पोस्ट बेहद ही खास है बता दें कि पिछले तीन दिनों से लगातार कार्तिक अपनी फिल्म का कोई ना कोई पोस्टर रिवील कर रहे हैं जो बेहद इंटरेस्टिंग है उन्हें इस रूप में पहली बार उनके फैंस देखने जारहे हैं जिससे फैंस भी बड़े एक्साइड हैं पोस्ट को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में बताया की चंदू चैंपियन का ट्रेलर कल यानी 18 मई शनिवार को रिलीज होने जा रहा है।

सिंघम अगेन” में धांसू किरदार में नजर आएंगे अर्जुन कपूर :

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की फेमस फिल्म फ्रेंचाइजी सिंघम जल्द ही एक और फिल्म लेकर आ रही है। “सिंघम अगेन” जिसकी तैयारियां और शूटिंग जोरों शोरों से चल रही है। फैंस इस फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डायरेक्टर रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन है। इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार जैसे फेमस कलाकार नजर आने वाले हैं। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है जिसमें अर्जुन कपूर की मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म में पहली बार एक साथ इतने सारे कलाकार बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन के रोल में दिखाई देने वाले है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। आखिरी दिन सेट से एक फोटो शेयर करते हुए इस फिल्म को अपने करियर के लिए मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है रोहित शेट्टी के कोप यूनिवर्स मैंने सिंघम अगेन की शूटिंग पुरी पूरी कर ली है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं खुशनसीब हूं जो इंडियन सिनेमा की इस सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग फिल्म फ्रेंचाइजी का हिस्सा बना हूं। मेरी 20वीं फिल्म और मेरे करियर की सबसे बड़ी माइलस्टोन में से एक है। फिल्म में उनका किरदार साउथ इंडियन विलन का हो सकता है। इसे अभी रिवील नहीं किया गया है। उनका एक पोस्टर शेयर किया गया था जिसमें अर्जुन वाकई एक धांसू विलन लग रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म इसी साल 15 अगस्त को रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *