सार :

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और एंटरटेनमेंट जगत की नई खबरों को लेकर न्यूज़ खबरी एक बार फिर से हाजिर है। वैसे तो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और एंटरटेनमेंट जगत में हर पल कुछ ना कुछ चटपटा पकता रहता है। बॉलीवुड के दीवाने इन खबरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह खबरें बॉलीवुड की जानकारी के साथ-साथ खूब एंटरटेन भी करती हैं। बता दें कि इन खबरों में आज बताने वाले हैं कि शाहरुखखान के बेटे स्टारडम के जरिए बॉलीवुड मैं एंट्री लेने जा रहे हैं। तो वहीं बिपाशा बसु अपनी जीवनी पर एक किताब लिखने वाली है। वहीं दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेई की फिल्म भैया जी कुछ खास कमाई करने में सफल नहीं हो रही है। तो आईए जानते हैं इन खबरों को विस्तार में।

विस्तार :

  • हाल ही में रिलीज हुई मनोज वाजपेई की फिल्म “भैया जी” बजट तक भी नहीं पहुंच पा रही है। 20 करोड़ के बजट में बनी फिल्म कछुए की चाल से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। इस फिल्म से पहले इसका क्रेज काफी बना हुआ था लेकिन अब लग रहा है की फिल्म की कहानी लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आई है। जिसकी वजह से लोग इसे देखने सिनेमाघरों में नहीं जा रहे हैं। फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने महज 5.85 करोड रुपए ही कमाए हैं।
  • बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान जल्द ही बॉलीवुड में निर्देशन के डेब्यू करने जार हे हैं। वह वेब सीरीज स्टारडम के जरिए बॉलीवुड में एंट्री ले रहे हैं। बता दें कि अब वेब सीरीज की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान, बॉबी देओल, रणवीर सिंह और करण जौहर अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।
  • बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री बिपाशा बसु अब फिल्मी करियर को छोड़ राइटर बनने जा रही हैं। जी हां बिपाशा बसु अब अपने जीवन के ऊपर एक किताब लिखने वाली है। इसका खुलासा उन्होंने हाल ही मैं कर दिया है इस बुक के लिए स्पॉन्सर भी मिल चुके हैं। इस किताब के जरिए बिपाशा अपने जीवन के सभी अहम पहलुओं पर प्रकाश डालेंगी।

शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन “स्टारडम” से करेगें बॉलिवुड डेव्यू :

पिछले काफी समय से शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान अपने करियर की पहले वेब सीरीज स्टारडम को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। उनकी इस सिरीज से जुड़ी अब तक की कई जानकारियां सामने आ चुकी है। 2023 में उनके सीरीज की शूटिंग शुरू हुई थी अब आखिरकार इसका शूटिंग पूरी हो गई है। इस मौके पर आर्यन ने सेट पर भव्य पार्टी की जिसका एक वीडियो भी इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में आर्यन खान अपने सह कलाकारों और क्रू मेंबर्स के साथ पार्टी की मेजबानी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें आर्यन खान केक काटते हुए नजर आ रहे हैं और सभी तालियां बजा रहे हैं। बॉबी देओल ने भी इस पार्टी में शिरकत की है। बता दे की बॉबी देओल भी इस सीरीज का हिस्सा है आर्यन निर्देशन के जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले हैं। स्टारडम शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। जिसकी कहानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती नजर आने वाली है। शाहरुखखान, रणवीर सिंह , बॉबी देओल और के अलावा इस सीरीज में करण जौहर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

इंडस्ट्री छोड़ने और मां बनने के बाद अब बिपाशा बासु लिखेंगी लाइफ जर्नी पर बुक :

बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री बिपाशा बसु काफी समय से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से दूर चल रही है और ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी है बिपाशा बसु बेशक लंबे समय से फिल्मों से दूर हो लेकिन उनके चाहने वालों की संख्या में कमी नहीं आई है। अब बिपाशा ने अपने ऐसे ही फ्रेंस के लिए अपने जीवन पर एक किताब लिखने की बात की है। बिपाशा आप अपनी जीवनी लिखेंगी। बिपाशा ने हाल ही में अपने निजी जीवन पर एक किताब लिखने की अपनी प्लानिंग की अनाउंसमेंट की ह इस किताब में उनके जीवनके हर महत्वपूर्ण किस का जिक्र होगा जो उनके लिए अहमियत रखता है इसके जरिए बिपाशा आत्म खोज और आंतरिक शांति जैसे विषयों पर भी प्रकाश डालेंगी। यह उनके करियर में एक महत्वपूर्ण कदम होगा क्योंकि वह काफी समय से फिल्मों से दूर है बिपाशा किताब लिखने के लिए बेहद उत्साहित महसूस कर रही हैं उनके मुताबिक उनकी जर्नी चुनौतीपूर्ण रही है।

बिपाशा बसु ने अपनी किताब लिखने वाली बात को शेयर करते हुए बताया है कि मैं अपने जीवन के इस नए चैप्टर का इंतजार कर रही हूं। जिस चीज ने मुझे यहां तक पहुंचा है। वह जीवन की अच्छी चीजों पर ध्यान केंद्रित करना और हर दिन खुश रहना का निर्णय था मुझे लगा कि यह मेरे फ्रेंड्स और पाठको के साथ जीवन की अपनी खुशी को साझा करने का सही समय है। बिपाशा को उनकी किताब के लिए स्पॉन्सर भी मिल गए हैं। बता दे के बिपाशा ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री मैं काफी बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम किया है। जिसमें नो एंट्री, फिर हेरा फेरी, क्रिएचर जैसी फिल्में शामिल हैं।

मनोज बाजपेई की “भैया जी” का टूटा दम नहीं हो रही कमाई :

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेई अपनी शानदार अदाकारी और अपने अलग अंदाज केलिए जाने जाते हैं। वह हाल ही में भैया जी फिल्म मैं लीड रोल करते हुए नजर आए हैं। मनोज बाजपेई की अपकमिंग फिल्म को लेकर दर्शकों में और मनोज बाजपेई के फैंस में काफी करेज बना हुआ था लेकिन फिल्म उम्मीद के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पा रही है जबकि राजकुमार रावकी श्रीकांत रिलीज के 2 हफ्ते के बाद भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है। इस समय बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े सुपरस्टार की ही फिल्में लगी हुई है। मनोज बाजपेई की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म भैया जी और राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत पिछले 18 दिन में पहले दिन ऐसा हुआ है जब यह फिल्म एक करोड़ से कम कम पाई है नहीं तो हर दिन करोड़ों में कमाई कर रही। वहीं अगर हम राजकुमार रावकी फिल्म श्रीकांत की बात करें तो दो हफ्ते बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और ठीकठाक कमाई कर रही है।

अगर हम मनोज बाजपेई की फिल्म भैया जी की बात करें तो 20 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म भैया जी ने अभी अपने पहले वीकेंड में महज 5 करोड़ का ही कलेक्शन किया है। आने वाले महीने में राजकुमार राव और जानवी कपूर की मिस्टर एंड मैसेज माही रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में मनोज बाजपेई की फिल्म भैया जी के पास केवल 31 में तक का ही टाइम है तब तक मैं अच्छा कलेक्शन कर सकती है क्योंकि राजकुमार राव और जानवी कपूर की अगली फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और लोगों का रुख इस फिल्म की तरफ हो जाएगा। मगर फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं जा रहीहै सोमवारको तो इस फिल्मने एक करोड रुपए का भी कलेक्शन नहीं किया है। रिपोर्टर्स के मुताबिक भैया जी ने चौथे दिन महज 90 लख रुपए की कमाई की है इसलिए आजसे इस लिहाज से फिल्म का 4 दिनका कलेक्शन कल 5.85 करोड रुपए हो चुका है जो उम्मीद से बहुत कम बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *