सार :

आईसीसी t20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 1 जून और भारतीय समय अनुसार 2 जून से होने जा रहा है टूर्नामेंट शुरू होने में कुछ दिनों काही समय शेष बचा है। भारतके लिए यह टूर्नामेंट बेहद ही खास और जरूरी है। इस बार t20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के मैचों का समय भी तय किया जा चुका है भारत के सभी मैच भारतीय समय अनुसार रात 8:00 बजे से शुरू होंगे। इस बार वर्ल्ड कप में कई नई टीमों ने कदम रखा है। तो आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।

विस्तार :

t20 वर्ल्ड कप 2024 का आजाद 1 जून से होने जा रहा है टूर्नामेंट में हफ्ते भर से भी कम समय बचा है इसके बावजूद टूर्नामेंट को लेकर कई सवाल बने हुए हैं ऐसा इसलिए भी है क्योंकि कई चीजे पहली बार हो रही हैं जो आमतौर पर 10 से 12 टीम के बीच होने वाले t20 वर्ल्ड कप को पहले से ज्यादा पेचीदा बना रही है t20 वर्ल्ड कप 20 टीमों में खेला जा रहा है यह पहला मौका है जब वर्ल्ड कप t20 में 20 टीम में ही शामिल है। ऐसे में t20 वर्ल्ड कप का यह सीजन कई महीनो में खास और अलग होने वाला है। पहली बार है जब 16 से ज्यादा टीमें खेलने जा रही है। अब तक आठ बार यह टूर्नामेंट खेला जा चुका है, जिसमें शुरुआती चार में 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। अगले चार संस्करण में 16 टीमें शामिल थी।इस बार कुल 20 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं जिनमें से 11 फुल मेंबर देश है और 9 एसोसिएट देश है। यानी इस बार कई नई टीमों को खेलते देखने का मौका मिलेगा जैसे: युगांडा, कनाडा और अमेरिका शामिल है।

इस तरह कुछ टीम में ऐसी भी है जो सिर्फ दूसरी बार यह टूर्नामेंट खेल रही है जिम नेपाल, नामीबिया, ओमान और पीएनजी शामिल है। रोचक बात यह है कि दुनिया का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 1844 में अमेरिका और कनाडा के बीच ही खेल गया था। इसके बावजूद भी 5260 अंतर्राष्ट्रीय t20 मुकाबला के बाद अमेरिका और कनाडा पहली बार किसी आईसीसी वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहे हैं। बता दें कि इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज बात और मेजबान खेल रही हैं। पिछला वर्ल्ड कप की टॉप आठ टी में ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड भारत नीदरलैंड न्यू जीलैंड पाकिस्तान अफ्रीका श्रीलंका सीधे क्वालीफाई हुई है वहीं अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने टॉप 10 रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई किया है। हर बार की तरह इस बार का वर्ल्ड कप भी बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है और ऊपर से नई टीमों का तड़का इसे एक और भी खास बना देता है क्योंकि दर्शकों ने अभी तक इन टीमों को साथ में खेलने नहीं देखा है तो यह एक इंटरेस्टिंग पॉइंट है।

2 जून से होगा टी20 वर्ल्ड कप का धमाकेदार आगाज :

टी 20 वर्ल्ड कप 2024 शुरू होने में बस कुछ ही दिनों का समय बाकी है| टी 20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों का शेड्यूल काफी समय पहले ही जारी कर दिया गया था| t20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 1 जून और भारतीय समय अनुसार 2 जून से होने जा रहा है टूर्नामेंट शुरू होने में कुछ दिनों काही समय शेष बचा है। भारतके लिए यह टूर्नामेंट बेहद ही खास और जरूरी है। t20 वर्ल्ड कप 20 टीमों में खेला जा रहा है यह पहला मौका है जब वर्ल्ड कप t20 में 20 टीम में ही शामिल है। ऐसा दूसरी बार है जब T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी दो देश कररहे हैं मेजबानी की जिम्मेदारी वेस्ट इंडीज और अमेरिका को मिली है। बता दें कि इस टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाने है जिनमें से 16 मैच अमेरिका में होंगे और बचे हुए शेष 39 मैच वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे। वही ऐसा पहली बार हो रहा है जब अमेरिका को किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करने का मौका मिला है।

पहली बार अमेरिका और विंडीज में होंगे वर्ल्ड कप मुकाबले :

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 1 जून से और भारतीय समय अनुसार 2 जून से होने जा रहा है। इस बार यह टूर्नामेंट कई बातों में खास है क्योंकि इस बार फैंस कई टीमों को पहली बार वर्ल्ड कप खेलते देखने वाले हैं। बता दे कि ऐसा पहली बार है जब अमेरिका किसी वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है।कुल 55 मैच खेले जाने है जिनमें से 16 मैच अमेरिका में होंगे और बचे हुए शेष 39 मैच वेस्टइंडीज में खेले जाएंगे। इस वर्ल्ड कप में अमेरिका युगांडा और कनाडा समेत कुल तीन टीम आईसीसी वर्ल्ड कप में पहली बार हिस्सा ले रही हैं और खास बात यह है कि इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी में नई टीम अमेरिका का नाम है तो वहीं दूसरी बार वर्ल्ड कप खेल रही टीमों में शामिल नेपाल नामीबिया ओमान पीएनजी ह जिन्हें देखने के लिए भी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं अब भारतीय फैंस और दुनिया भर में क्रिकेट फ्रेंस का इंतजार 1 जून को खत्म हो जाएगा।

इस बार T20 वर्ल्ड कप में 20 टीम में शामिल हो रही है 20 टीमों के होने की वजह से इस वर्ल्ड कप में 45 की जगह 55 मैच होंगे 20 टीमों को पांच पांच के ग्रुप मैं बांटा गया है ग्रुप बी में तीन एसोसिएट टीम है बाकी अन्य तीन ग्रुप में दो-दो एसोसिएटेड टीम खेलेंगी। हर ग्रुप में राउंड रोबिन मैच के बाद ग्रुप की टॉप 2 टीमों में सुपर 8 को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इनमें सभी टीमें एक दूसरे का सामना करेंगी। दोनों ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल खेलेंगे। सेमीफाइनल की विजेता टीम के बीच 29 जून को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। पिछला वर्ल्ड कप की टॉप आठ टीमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, अफ्रीका, श्रीलंका सीधे क्वालीफाई हुई है, वहीं अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने टॉप 10 रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई किया है। आयरलैंड, स्कॉटलैंड ने यूरोप क्वालीफायर पीएनजी ने ईस्ट पेसिफिक क्वालीफायर कनाडा ने अमेरिका क्वालीफायर की विजेता बनकर क्वालीफाई किया है। एशिया क्वालीफायर से टॉप 2 टीमें नेपाल, ओमान; व अफ्रीका क्वालीफायर के जरिए नामीबिया और युगांडा इस t20 वर्ल्ड कप में पहुंची है।

फैंस को राहत भारत के मैचों का समय तय :

इस बार T20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने जा रहे हैं इसीलिए भारतीय फैंस के लिए चिंता का विषय था के भारत के मैच का समय क्या होगा। अब भारतीय समय के अनुसार ही भारत के मैचों का समय रखा गया है। भारत का हर मैच रात 8:00 बजे से शुरू होगा। भारत ग्रुप स्टेज मैं चार मैच खेलेगा। इनकी टाइमिंग भारतीय समय अनुसार 8:00 से है। भारतीय फैंस की सहूलियत के लिए ऐसा किया गया है ऐसा पहली बार है जब किसी वर्ल्ड कप मैच की टाइमिंग में किसी देश को अहमियत देते हुए टाइमिंग उसके अनुसार की गई है। बता दें कि भारत का पहला मैच आयरलैंड के साथ 5 जून को न्यूयॉर्क मैं भारतीय समय अनुसार 8:00 बजे बुधवार को खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच 9 जून को न्यूयॉर्क में ही पाकिस्तान के साथ 8:00 बजे रविवार को खेला जाएगा। भारत का तीसरा मैच अमेरिका के साथ 12 जून को न्यूयॉर्क में वही समय 8:00 बजे से शुरू होगा और भारत का ग्रुप स्टेज का चौथा मैच कनाडा के साथ 15 जून को शनिवार 8:00 बजे लोडरहिल में खेला जाएगा।

अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है तो दूसरी दूसरा सेमीफाइनल 27 जून को खेला जाएगा क्योंकि यह मैच भारतीय समय अनुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा जो भारतीय ऑडियंस केलिए मुफीद है। पहले सेमीफाइनल भारतीय समय अनुसार सुबह 6:00 शुरू शुरू होगा। दूसरे सेमीफाइनल में रिजर्व डे नहीं रखा गया है लेकिन इस वजह से दूसरे सेमीफाइनल में 250 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा। पहले सेमीफाइनल में रिजर्व डे के अलावा 190 मिनट का एडिशनल टाइम है। भारत के लिए यह टूर्नामेंट कई मायनों में खास है। भारत 2023 में हुए वर्ल्ड कप का खामियाजा पूरा करने के लिए इस t20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतना चाहेगा और भारतीय फैंस की नजर भी इसी पर रहेगी।

T20 WC 2024 schedule Match :

लीग स्टेज के मैच : 1 जून से 18 जून तक

सुपर 8 के मैच : 19 जून से 24 जून तक

सेमीफाइनल के मैच : 26 जून और 27 जून को

फाइनल मुकाबला : 29 जून।

भारत के लिए यह वर्ल्ड कप खास और जरूरी :

भारत की टीम और भारतीय फैंस के लिए यह वर्ल्ड कप काफी खास होने वाला है। जहां भारतीय टीम इस t20 वर्ल्ड कप में अपने बीते साल 2023 में हुए वर्ल्ड कप के विनर बनने के खोए हुए मौके को तलाशेगी तो वही फैंस की नजर भी इस वर्ल्ड कप पर टिकी हुई है। पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट में स्टॉप क्लॉक नियम का इस्तेमाल होगा। एक ओवर के अंत के बाद अगला ओवर 60 सेकंड के भीतर शुरू होना चाहिए अगर ऐसा नहीं होता है तो गेंदबाजी टीम को अंपायर दो वार्निंग देगा। तीसरी बार उल्लंघन करने पर पांच रन की पेनल्टी लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *