सार :

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और एंटरटेनमेंट जगत की खास खबरों को लेकर न्यूज़ खबरी एक बार फिर हाजिर है। बॉलीवुड की सभी चटपटी ख़ास खबरें चाहे वह पंचायत 3 के बारे में हो या मनोज बाजपेई की नई फिल्म भैया जी की फ्लॉप होने के बारे में या फिर हम कहें कि भारत के सबसे बड़े बिजनेस मैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी के विषय में उनकी क्रूस पार्टी की बातें हो आईए आपको सभी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

विस्तार :

  • अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जुलाई में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं लेकिन उनका प्री वेडिंग फंक्शन पांच सितारा क्रूज पर 28 मई से 31 जून तक इटली में होने जा रहा है और इसमें टोगा पार्टी भी ऑर्गेनाइज की जाने वाली है। देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन के बेटे की शादी का क्रेज सभी के बीच में खूब चल रहा है। चाहे वह सगाई हो, प्री वेडिंग फंक्शन हो या अब क्रूज पार्टी हो इस शादी में अंबानी एक अलग ही स्टैंडर्ड सेट कर रहे हैं।
  • 28 में को रिलीजहुआ पंचायत वेब सीरीज का तीसरा सीजन खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसके रिलीज होते ही दर्शक इसे धड़ल्ले से देख रहे हैं और कुछ ही समय में ही इस पर हजारों व्यूज भी आ गए हैं। यह वेब सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा रही है। इस वेबसीरीज के पिछले दो सीजन काफी पॉपुलर रहे हैं। इस सीजन के भी पॉपुलर होने की पूरी उम्मीद है।
  • “पुष्पा 2” को लेकर एक अलग ही क्रेज बना हुआ है। फैंस और दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स फिल्म को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ अपडेट देते रहते हैं। पुष्पा 2 के मेकर्स ने आज फिल्म का नया गाना रिलीज कर दिया है। यह गाना एक लिरिकल मेकिंग गाना है। जिसमें गाने के बनने के सभी पलों को दिखाया जा रहा है और बैकग्राउंड में गाना चल रहा है।
  • मनोज वाजपेई 20 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म भैया जी ने अभी अपने पहले वीकेंड में महज 5 करोड़ का ही कलेक्शन किया है। फिल्म उम्मीद पर खरी नहीं उतरी है। यह बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल से कमाई कर रही है। जिसको देखकर इसके टिकट पर ऑफर लगा दिया गया है। और इससे यह उम्मीद की जा रही है कि कमाई में उछाल आ सकता है।

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का क्रूज जश्न हुआ शुरू :

भारत के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी खूब सुर्खियां बटोर रही है। पहले सगाई फिर प्री वेडिंग फंक्शन और अब शादी से पहले क्रूज पार्टी का जश्न खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शादी के पहले राधिका मरचेंट और अनंत अंबानी के लिए क्रूज में ग्रैंड पार्टी रखी गई है। इटली और फ्रांस में होने वाली पार्टी का जश्न 29 मई से शुरू होकर पूरे चार दिन 1 जून तक चलेगा। इस पार्टी में बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर विदेशी कलाकार और बड़े-बड़े बिजनेसमैन शिरकत करने वाले हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटी में अनन्या पांडे, सलमान खान, दिशा पाटनी, करण जौहर, सारा अली खान से लेकर कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं। कुछ वक्त पहले गुजरात के जामनगर में भी अनंत और राधिका मरचेंट के प्री वेडिंग वेश में खूब धमाल मचा था और अब उनकी प्री वेडिंग फंक्शन भी बेहद खास होने वाले हैं। 5 स्टार क्रूज पर समंदर के बीचों बीच यह पार्टी क्रूज पर होने जा रही है। जिसमें “ए रोमान होलीडे” थीम का टोगा पार्टी भी ऑर्गेनाइज की जाएगी। टोगा पार्टी में रोमन के एथेनिक वियर्स पहने जाते हैं। टोगा रोम की पहने जाने वाली पारंपरिक पोशाक से मिलती-जुलती होती है।

पंचायत 3″ का रिलीज़ होते ही बजने लगा डंका :

पापुलर वेब सीरीज में से एक पापुलर वेबसीरीज पंचायत का तीसरा सीजन 28 मई को रिलीज हो चुका है। जिसका इंतजार फैंस और दर्शक बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। इसके रिलीज होते ही दर्शक इसे धड़ल्ले से देख रहे हैं और चंद घंटे में ही इस पर हजारों व्यूज भी आ गए थे। यह वेब सीरीज प्राइम वीडियो पर सरिता की जा रही है। इस वेबसीरीज के पिछले दो सीजन काफी पॉपुलर रहे हैं इस सीजन के भी पॉपुलर होने की पूरी उम्मीद है। इस कहानी में वेबसीरीज में अभिषेक त्रिपाठी नाम के कैरेक्टर की लाइफ जर्नी को बताया जा रहा है। जब फुलेरा नाम के यूपी के एक छोटे से गांव में पंचायत सचिव बनकर आता है। इस वेब सीरीज में गांव की एक सही और सटीक लाइफ स्टाइल को बताया गया है। जिसमें कलाकारों ने बेहद ही उम्दा अभिनय किया है। पंचायत’ के सीजन 2 में शुरू हुई प्रधान जी और विधायक की जंग, सीजन 3 में भी जारी है। चुनाव सिर पर है और विधायक ने प्रधान जी और मंजू देवी समेत फुलेरा वासियों की नाक में दम कर रखा है। वहीं अभिषेक त्रिपाठी का ट्रांसफर कैंसिल हो चुका है और वह वापस फुलेरा आ गए हैं। बता दे कि इस वेब सीरीज में काफी अच्छे और अनुभवी कलाकारों ने काम किया है। जिसमें रघुवीर यादव, नीना गुप्ता, संविका, चंदन राय, दुर्गेश कुमार, जितेंद्र कुमार, अशोक पाठक, फैसल मलिक, सुनीता रजभर जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

“पुष्पा 2” का नया गाना हुआ रिलीज :

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदांना की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 को लेकर एक अलग ही क्रश बना हुआ है। फैंस और दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं फिल्म के मेकर्स फिल्म को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ अपडेट देते रहते हैं। पुष्पा 2 के मेकर्स ने आज फिल्म का दूसरा गाना रिलीज कर दिया है फिल्म का यह गान अंगारों है। जिसकी चर्चा काफी लंबे समय से चल रही थी। यह एक रोमांटिक ट्रैक है लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। इसमें शादी के बाद श्रीवल्ली और पुष्पा का जबरदस्त रोमांस बताया गया है। पुष्पा द रूल के मेकर्स ने अभी भी गाने को लेकर सस्पेंस जारी रखा है। उन्होंने सॉन्ग का लिरिकल वीडियो जारी किया है वीडियो में गाने की पूरी मेकिंग दिखाई गई है और बैकग्राउंड में अंगारे गाने के लिरिक्स सुन जा सकते हैं। बता दे की पुष्पा 2 के इस वीडियो में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंडाना फिल्म की पूरी टीम के साथ अंगारों गाने की शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह एक इंटरेस्टिंग सॉन्ग है जिसे फैंस देखकर बड़े खुश हो रहे हैं क्योंकि इसमें गाने की मेकिंग को भी बताया गया है जिसे अक्सर दर्शन देखना पसंद करते हैं। बता दें कि यह फिल्मसाल 2021 में आई फिल्म पुष्पा द राइज पेन इंडिया हिट फिल्म रही थी यह उसका दूसरा पार्ट है। मूवी में लाल चंदन की तस्करी की कहानी को दिखाया गया था। जिसमें पुष्पाराज नाम का मामूली मजदूर एक बड़ा आदमी बन जाता है और उसकी दुश्मनी एक पुलिस अफसर से हो जाती है अब इसके ही आगे की पुष्पा 2 में दिखाई जाएगी। फिल्म में पुष्पराज अपने सबसे बड़े दुश्मन भंवर सिंह से भीढ़ते हुए नजर आएगा जो एक ईमानदार और आइडियल पुलिसवाला है। बता दे की पुष्पा 2 इसी साल 15 अगस्त को रिलीज की जाएगी।

भैया जी” को फ्लॉप होता देख टिकट पर दिया जायगा ऑफर :

अगर हम मनोज बाजपेई की फिल्म भैया जी की बात करें तो 20 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म भैया जी ने अभी अपने पहले वीकेंड में महज 5 करोड़ का ही कलेक्शन किया है। आने वाले महीने में राजकुमार राव और जानवी कपूर की मिस्टर एंड मैसेज माही रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म उम्मीद के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पा रही है जबकि राजकुमार राव की श्रीकांत रिलीज के 2 हफ्ते के बाद भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है। इस समय बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े सुपरस्टार की ही फिल्में लगी हुई है। यह फिल्म मनोज बाजपेई के करियर की 100वी फिल्म है लेकिन बिजनेस के मामले में भैया जी की हालत कुछ खास नहीं है मनोज बाजपेई ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर भैया जी को लेकर अपडेट दिया है उन्होंने फिल्म के लेटेस्ट ऑफर की जानकारी दी है भैयाजी को लेकर बाय वन गेट वन ऑफर दिया गया है यानी फिल्म की एक टिकट खरीदने पर एक मुफ्त मिलेगी भैया जी को लेकर आया यह ऑफर सिर्फ दो दिन 29 और 30 में तक के लिए वेद है ऑफर का फायदा उठाने के लिए बुकिंग के वक्त भैया जी कोड का इस्तेमाल करना होगा। भैया जी की टिकट पर आया लेटेस्ट ऑफर फिल्म की कमाई को थोड़ा आगे बढ़ा सकता है और इसमें उछाल आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *