इंदौर से भोपाल होकर जबलपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस तय की गई है औसत रफ्तार के कारण देश भर में चल रही इस श्रेणी की ट्रेनों के मुकाबले टॉप फाइव में भी शामिल नहीं हो पा रही है। क्योंकि इसकी स्पीड बहुत कम है यह ट्रेन 27 से चलेगी।
इंदौर से भोपाल आने वाली और भोपाल से जबलपुर जाने वाली वंदे भारत की औसत रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा से भी कम है जबकि आर के एमपी से हजरत निजामुद्दीन के बीच चल रही वंदे भारत की औसत रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा से ऊपर है।
इस मामले में एक वरिष्ठ रेल अधिकारी का कहना है कि इंदौर जबलपुर ट्रेक ज्यादा स्पीड के हिसाब से नहीं है इसलिए इस ट्रेन की रफ्तार कम ही रखी गई है।
इस रूट पर 56 की स्पीड से चल रही है सारी ट्रेनें , अभी ओवरनाइट, नर्मदा एक्सप्रेस आदि ट्रेनें इंदौर से जबलपुर के बीच चलाई जा रही हैं उनकी औसत रफ्तार करीब 56 किलोमीटर प्रति घंटा है, इसके मुकाबले 27 जून से शुरू होने वाली वंदे भारत की औसत रफ्तार ज्यादा ही है इसलिए यह बंदे भारत इनके मुकाबले करीब 2 घंटे पहले सफर पूरा करेगी।
