बारिश के दौरान बांधों की सुरक्षा और डाउनस्ट्रीम में बाढ़ प्रबंधन के लिए मध्यप्रदेश पहली बार ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी का सहारा लेने जा रहा है।
पड़ोसी राज्यों की सीमा पर स्थित इन बांधों में यह लगाया जा चुका है साथ ही कुछ में काम चल रहा है जो आगे 1 से 2 महीने में पूरा हो जाएगा। इस सिस्टम के लगने से पता चलेगा कि बारिश के दौरान पानी कहां तक पहुंचा है और ज्यादा होने पर पानी ज्यादा बढ़ने पर अलार्म बजेगा और एक ही क्लिक पर इनके गेट खुलने लगेंगे।
सेंसर से बहाव का पता चलेगा हाईटेक कैमरे से साफ तस्वीर देख सकेंगे ,ताकि इसका प्रबंधन जल्दी कर सकें। इसके लिए कोलार डैम, झोलियापुर बैराज और संजय सागर बैरसिया डैम में काम चल रहा है।
