27 जून को पीएम मोदी मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। इसके चलते 8 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले जाएंगे यात्रियों को प्लेटफार्म 5 की ओर से एंट्री दी जाएगी। 3 घंटे रुकेंगे पीएम।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को सुबह 10:00 बजे मध्य प्रदेश पहुंचेंगे। वहां 3 घंटे रुकेंगे और यहां इंदौर से भोपाल, जबलपुर जाने वाली बंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
इसके चलते सुबह के समय आवागमन करने वाली कुछ ट्रेनों के प्लेटफार्म को बदला गया है।
पीएम के मध्य प्रदेश विजिट के चलते सुरक्षा कड़ी की गई है। 4000 जवानों समेत 40 आईएएस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
