सतपुड़ा भवन में लगी आग के बाद अब सभी नगरीय विकास एवं आवास विभाग निकायों में एवं सरकारी बिल्डिंगों में फायर सेफ्टी होना अनिवार्य कर दिया गया है।

इसके लिए समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा, अगर कोई नगरी निकाय बिना सेफ्टी उपकरण के पाया जाता है तो पहले उसे नोटिस दिया जाएगा, फिर कार्यवाही होगी।

निर्देश के तहत सभी बहुमंजिला इमारतों में नियमित मॉडलिंग से लोगों को जागरूक और प्रशिक्षित किया जाएगा। सभी भवनों में फायर सिस्टम, स्प्रिंकल्स देखे जायेंगे।

आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए दिसंबर 2022 में जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *