अगले साल होने वाले चुनाव में भाजपा के विपक्षी दलों ने साथ मिलकर भाजपा का मुकाबला करने के लिए शुरुआत कर दी है। शुक्रवार को पटना में हुई बड़ी बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ,बंगाल की सीएम ममता बनर्जी सहित 6 सीएम और 15 दलों के 32 नेताओं ने 5 घंटे चली बैठक में चुनाव के लिए साझा रणनीति पर चर्चा की ।
फोकस इस बात पर रहा कि भाजपा के खिलाफ संयुक्त विपक्ष का एक उम्मीदवार हो ताकि वोटों का बिखराब ना हो अगली बैठक शिमला में जुलाई में होगी ।
नीतीश ने कहा शिमला की बैठक में बहुत कुछ अंतिम रूप ले लेगा।खरगे समेत तमाम नेताओं ने कहा हम एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे।
