भोपाल जिले में इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार नए नियम के तहत डाक मतपत्र से वोटिंग की जाएगी। 80 की उम्र पार कर चुके 27000 वोटर्स अब घर से वोट कर सकेंगे इसमें दिव्यांग जनों को भी सुविधा दी गई है।
इसमें 80 साल और उससे ज्यादा की उम्र पार कर चुके बुजुर्ग मतदान कर सकेंगे इसके तहत जिस तरह से मतदान केंद्र पर वोटिंग होती है उसी तरह से उनके घर पर बूथ बनाकर मतदान कराया जाएगा। इस सुविधा का लाभ 7,743 दिव्यांग वोटर को भी मिलेगा।
इस तरह वोटिंग कर सकेंगे: जिले की निर्वाचन शाखा ने इसके लिए सभी की मैपिंग शुरू कर दी है जो भी मतदाता 80 साल या उससे अधिक उम्र के हैं या दिव्यांग हैं उनका विधानसभा बार डाटा तैयार किया जा रहा है इस दायरे में आने वाले सभी मतदाताओं को पोस्टल बैलट से मतदान करने का ऑप्शन दिया जाएगा।
फाइनल लिस्ट के आधार पर मतदान से पहले मतदाताओं को फोन करके समय और दिन बता दिया जाएगा। उसके अनुसार उनके घर पर पोलिंग बूथ बनाया जाएगा, निर्वाचन की टीम प्रोटोकॉल का पालन करने करते हुए, सुरक्षा के साथ बैलट बॉक्स मतदाता के घर तक लेकर जाएगी।
